स्पीति में मने पुल के पास कैंपर खाई में गिरी, तीन लोगों की मौके पर ही मौत व तीन घायल

--Advertisement--

Image

हिमाचल प्रदेश्‍ के जनजातीय जिला लाहुल स्पीति के स्पीति घाटी में मने पुल के पास बोलेरो कैंपर गाड़ी के खाई में गिरने से तीन लोगों को मौत हो गई जबकि तीन घायल हैं। रविवार रात करीब 11 बजे बोलेरो कैंपर एचपी 41 1288 खाई में गिर गई।

व्यूरो- रिपोर्ट

हिमाचल प्रदेश्‍ के जनजातीय जिला लाहुल स्पीति के स्पीति घाटी में मने पुल के पास बोलेरो कैंपर गाड़ी के खाई में गिरने से तीन लोगों को मौत हो गई, जबकि तीन घायल हैं। रविवार रात करीब 11 बजे मने पुल के पास बोलेरो कैंपर एचपी 41 1288  खाई में गिर गई।

हादसा काफी खतरनाक था व तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन घायल हो गए। मृतकों की शिनाख्‍त 40 वर्षीय सरपू मल्हा पुत्र जोपा मल्हा निवासी नेपाल, 23 वर्षीय टेक बहादुर पुत्र शेर बहादुर निवासी नेपाल व 45 वर्षीय वर्दी मलाह 45 पत्नी गंगू मलाह निवासी नेपाल के रूप मे हुई है।

इसके अलावा केसंग पुत्र नवांग लोटे गांव लिडांग पीओ लारा तहसील स्पीति, कल्पना पत्नी  टेक बहादुर आरओ नेपाल तथा पार्वती पत्नी जोपा आरओ नेपाल घायल हुए हैं। सभी घायलों का काजा अस्पताल में इलाज चल रहा है।

एसपी लाहुल स्पीति मानव वर्मा ने बताया मृतकों के शव कब्जे में ले लिए हैं, जबकि घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया पोस्टमार्टम के बाद शव स्‍वजनों को सौंप दिए जाएंगे। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...