स्टेट सीआईडी की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की नूरपुर में नशे के सौदागरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

--Advertisement--

नूरपुर – स्वर्ण राणा

एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने शनिवार को दो अलग-अलग मामलों में पुलिस जिला नूरपुर में नशे के सौदागरों पर बड़ी कार्रवाई की।

मामले की पुष्टि करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेंद्र कुमार जसवाल ने बताया कि पहले मामले में नारकोटिक्स टीम ने जिला नूरपुर के बासा वजीरा में एक बाइक सवार से 151 ग्राम चरस बरामद करने में सफलता हासिल की व आरोपी अभय चौधरी निवासी कंडी उम्र 25 वर्ष के खिलाफ पुलिस थाना नूरपुर के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया।

टीम में एचसी अंकुश, एचसी दीपक, आरक्षी योगेश, आरक्षी सुमित शामिल रहे। दूसरे मामले में नारकोटिक्स टीम ने डमटाल के हिल टॉप मंदिर के पास एक बाइक सवार से 29.30 ग्राम हीरोइन बरामद करने में सफलता हासिल की व आरोपी गुरदीप राज निवासी गुरदासपुर उम्र 33 वर्ष के खिलाफ पुलिस थाना डमटाल के अंतर्गत मुकदमा दर्ज करवाया गया है।

टीम में एएसआई करतार, एचसी रॉकी ,एच एच सी मनोहर, एचएससी संजय शामिल रहे। उन्होंने बताया कि नशे के खिलाफ पुलिस लगातार प्रयासरत है व लोगों से नशे के खिलाफ पुलिस का सहयोग करने की अपील की।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

टूट गईं वीरानगी और सूनेपन की जंजीरें, 21 साल बाद फिर बजी स्कूल की घंटी

हिमखबर डेस्क यहां कभी बंदूक और गोलियां की धांय-धांय सुनाई...

हिमाचल का एक ऐसा मंदिर, जहां आशीर्वाद लेने से दूर हो जाती हैं वैवाहिक बाधाएं

हिमखबर डेस्क पति-पत्नी में खटपट आम बात है। कहते हैं...

बरोटीवाला में युवक की बेरहमी से हत्या, शिव मंदिर के प्रांगण में खून से लथपथ मिला शव

बद्दी - रजनीश ठाकुर हिमाचल प्रदेश के पुलिस जिला बद्दी...