स्टाफ नर्स के 28 पदों पर होगी बैचवाइज भर्ती

--Advertisement--

रोजगार कार्यालय में पंजीकृत होना चाहिए अभ्यर्थी का नाम

हमीरपुर 03 जनवरी – हिमखबर डेस्क 

स्वास्थ्य विभाग में स्टाफ नर्सों के 28 पदों को भरने के लिए बैचवाइज भर्ती प्रक्रिया आरंभ की जा रही है।

जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इस भर्ती में सामान्य वर्ग के 12 पदों के लिए दिसंबर 2010 तक के बैच की अभ्यर्थी पात्र हैं।

  • सामान्य ईडब्ल्यूएस वर्ग के 3 पदों के लिए दिसंबर 2012 तक के बैच,
  • अनुसूचित जाति के 4 पदों के लिए जून 2011 तक के बैच,
  • अनुसूचित जाति बीपीएल के एक पद के लिए दिसंबर 2016 तक के बैच,
  • अनुसूचित जाति डब्ल्यूएफएफ के एक पद के लिए दिसंबर 2017 तक के बैच,
  • अन्य पिछड़ा वर्ग के 5 पदों के लिए दिसंबर 2012 बैच,
  • अन्य पिछड़ा वर्ग बीपीएल के एक पद के लिए दिसंबर 2014 बैच
  • और अनुसूचित जनजाति के एक पद के लिए दिसंबर 2015 तक के बैच की अभ्यर्थी पात्र होंगी।

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि बैचवाइज भर्ती के लिए अभ्यर्थी का नाम रोजगार कार्यालय में पंजीकृत होना चाहिए। उन्होंने सभी पात्र अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे नजदीकी रोजगार कार्यालय में जाकर सूची में अपना नाम देख लें।

अगर सूची में उनका नाम नहीं है तो वे 10 जनवरी से पहले विभाग की वेबसाइट eemis.hp.nic.in पर अपने नाम दर्ज करवा दें।

अधिक जानकारी के लिए नजदीकी रोजगार कार्यालय या जिला रोजगार कार्यालय हमीरपुर के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर संपर्क किया जा सकता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

फ्लैश बैक: हिमाचल में कभी हाथ उठाकर और रस्सी खींचकर चुने जाते थे पंचायत के मुखिया, विधायक का रहता था दखल

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की पंचायतीराज व्यवस्था का इतिहास बेहद...

हिमाचल: पुलिस कांस्टेबल कुलदीप सिंह का हृदय गति रुकने से निधन, अंतिम संस्कार में दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस में कार्यरत कांस्टेबल कुलदीप सिंह का...

कांगड़ा में बिजली ठीक करने खंबे पर चढ़ा लाइनमैन, करंट लगने से मौत

हिमखबर डेस्क विद्युत उपमंडल विंद्रावन में बतौर लाइनमैन कार्यरत मोहन...