स्कूल में एडमिशन करवा लौट रही 4 वर्षीय बच्ची को बाइक ने मारी टक्कर, मौत…मां जख्मी

--Advertisement--

ऊना, 6 अप्रैल

जिला मुख्यालय के साथ लगते बहड़ाला में पेश आए दर्दनाक सड़क हादसे में 4 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई, जबकि मां गंभीर रूप से जख्मी हुई है। मृतक बच्ची की पहचान रिजवाना खातून पुत्री राफिद निवासी बिहार, हाल निवासी बहडाला के रूप में हुई है।

पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। वहीं मां का क्षेत्रीय अस्पताल में उपचार करवया जा रहा है। फ़िलहाल पुलिस ने बाइक चालक से पूछताछ कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक रूबाना खातून वीरवार सुबह बहडाला स्कूल में अपनी चार वर्षीय बच्ची रिजवाना खतून की स्कूल में एडमिशन करवा कर वापस घर लौट रही थी। सड़क क्रॉस करते समय नंगल की ओर से आ रही एक बाइक ने मां-बेटी को टक्कर मार दी। हादसे में बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मां गंभीर रूप से जख्मी हुई है।

एएसपी संजीव भाटिया ने बताया कि सड़क हादसे में बच्ची की मौत हो गई। जबकि मां का उपचार जारी है। उन्होंने बताया कि पुलिस बाइक चालक से पूछताछ कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...