स्कूल गई छात्रा को क्वार्टर में ले गया दरिंदा…फिर जबरन किया गलत काम, अब कोर्ट ने सुनाई कठोर सजा

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

रामपुर स्थित अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय (किन्नौर स्थित) ने दुष्कर्म के एक मामले में आरोपी को दोषी करार देते हुए 10 वर्ष के कारावास और 7 हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई है। दोषी की पहचान प्रवीण पुत्र कपिल देव निवासी जिला कुल्लू के रूप में हुई है।

जिला उप न्यायवादी कमल चंदेल ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि यह घटना 21 जून, 2025 की है। उस दिन पीड़िता स्कूल गई थी, लेकिन वह वापस घर नहीं लौटी। परेशान परिजनों ने जब स्कूल जाकर अध्यापक से पूछताछ की तो उन्हें पता चला कि पीड़िता उस दिन स्कूल पहुंची ही नहीं थी।

इसके बाद पीड़िता की माता ने उसकी तलाश शुरू की तो वह उन्हें बस स्टैंड पर मिली। पूछताछ करने पर पीड़िता ने अपनी माता को पूरी आपबीती सुनाई। उसने बताया कि आरोपी प्रवीण उसे अपने क्वार्टर ले गया था, जहां उसने उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए।

इस मामले में सरकारी पक्ष की ओर से उप जिला न्यायवादी कमल चंदेल ने पैरवी की। अभियोजन पक्ष ने मामले को साबित करने के लिए अदालत में करीब 17 गवाह पेश किए। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने और ठोस साक्ष्यों के आधार पर अदालत ने आरोपी प्रवीण को दुष्कर्म का दोषी पाया। अदालत ने उसे 10 साल के कठोर कारावास और 7000 रुपए के जुर्माने की सजा सुनाई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

धर्मशाला सेंट्रल यूनिवर्सिटी में टीचर्स के इंटरव्यू 10 अगस्त से

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय ने विभिन्न विभागों में...

चंबा के लाहड़ में भीषण सडक़ हादसा, 3 माह के नवजात सहित एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

चम्बा - भूषण गुरुंग हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में...

फंदे से लटका मिला 30 वर्षीय फौजी का शव, पुलिस ने शुरू की मामले की छानबीन

हिमखबर डेस्क उपमंडल बड़सर के अंतर्गत आने वाले लोहारली गांव...