हिमाचल में सरकारी अस्पताल की टॉयलेट सीट में मिला नवजात का शव, सफाई कर्मी देखते ही चौंका; CCTV फुटेज से तलाश

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर में सिविल अस्पताल राजगढ़ में बुधवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जिसने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया। अस्पताल के टॉयलेट में एक नवजात शिशु मृत अवस्था में मिला। जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह 8 बजे एक सफाई कर्मचारी रोज की तरह टॉयलेट की सफाई करने पहुंचा।

सफाई के दौरान उसकी नजर टॉयलेट सीट में फंसी एक संदिग्ध वस्तु पर पड़ी। जब उसने ध्यान से देखा तो वह एक नवजात शिशु का शव था। यह दृश्य देखकर कर्मचारी के होश उड़ गए और उसने तुरंत स्टाफ नर्स व डॉक्टरों को इसकी सूचना दी।

घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया और मौके पर मौजूद लोग स्तब्ध रह गए। तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही राजगढ़ थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी।

पुलिस ने अस्पताल के स्टाफ के बयान दर्ज कर लिए हैं। अब सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि इस अमानवीय कृत्य के पीछे जिम्मेदार व्यक्ति की पहचान की जा सके। प्रारंभिक तौर पर माना जा रहा है कि नवजात को जन्म के तुरंत बाद यहां फेंका गया हो सकता है, हालांकि वास्तविक स्थिति जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।

यह घटना न केवल इंसानियत को शर्मसार करने वाली है, बल्कि समाज के संवेदनशील पहलुओं पर भी गंभीर सवाल खड़े करती है। आखिर किन परिस्थितियों में किसी ने इस मासूम को इस तरह छोड़ दिया, यह अब जांच का विषय बन गया है।

बीएमओ राजगढ़ डॉ. उपासना शर्मा के बोल 

बीएमओ राजगढ़ डॉ. उपासना शर्मा ने बताया कि सुबह अस्पताल के टॉयलेट में नवजात शिशु मृत अवस्था में मिला है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। नवजात के शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज नाहन भेजा जा रहा है, जिससे मौत के कारणों का पता लगाया जा सके।

पुलिस अधीक्षक निश्चित सिंह नेगी के बोल 

जिला सिरमौर के पुलिस अधीक्षक निश्चित सिंह नेगी ने बताया कि राजगढ़ सिविल अस्पताल के टॉयलेट में नवजात का शव मिला है। पुलिस जांच कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कनाडा में एक और पंजाबी युवती की गोली मारकर हत्या, आरोपी शरणजीत सिंह गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क कनाडा में एक और पंजाबी युवती की गोली...

हिमाचल में C-ग्रेड सेब, आम और सिट्रस फलों की सरकारी खरीद को मंजूरी, जानें पूरी योजना

हिमखबर डेस्क बागवानी विभाग के प्रवक्ता ने आज यहां बताया...

स्वर्गीय जीएस बाली की जयंती पर HPTDC ने लगाया रक्तदान शिविर, कर्मचारियों ने किया रक्तदान

हिमखबर डेस्क स्वर्गीय जीएस बाली पूर्व मंत्री हिमाचल प्रदेश एवं...

जमानाबाद में मिंजर मेले की गूंज, उद्घाटन के साथ हॉकी प्रतियोगिता का शुभारंभ

काँगड़ा - राजीव जस्वाल विकास खंड कांगड़ा की पंचायत जमानाबाद...