विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने गौ सेवा समिति कार्यक्रम में की शिरकत

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया आज भटियात विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत तुरकड़ा में गौ सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

विधानसभा अध्यक्ष ने इस अवसर पर अपने संबोधन में गौ सेवा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा का अभिन्न अंग है। उन्होंने समाज में सेवा एवं सहयोग की भावना को सुदृढ़ करने की आवश्यकता पर भी बल दिया।

उन्होंने समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की पहलें समाज में सकारात्मक संदेश देती हैं। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया तथा क्षेत्र से संबंधित विभिन्न मुद्दों को भी उनके समक्ष रखा जिन पर उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों के माध्यम से नियमानुसार विचार करने की बात कही।

कुलदीप सिंह पठानिया ने इस अवसर पर गौ सेवा समिति द्वारा श्री राधा-कृष्ण मंदिर में आयोजित मूर्ति स्थापना कार्यक्रम में भी सहभागिता की। विधानसभा अध्यक्ष को समिति की ओर से श्री राधा-कृष्ण का पावन चित्र भेंट कर सम्मानित किया।

उन्होंने इस दौरान समिति द्वारा संचालित गौ सदन का भी निरीक्षण किया तथा समिति को 31 हजार की राशि देने की भी घोषणा की। इस अवसर पर गौ लोक सेवा समिति के अध्यक्ष संतोष शर्मा, सचिव राजकुमार सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विकसित वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के लिए कांगड़ा के 4 युवाओं का चयन

14 जून से उत्तराखंड में आयोजित होने वाले विकसित...

IIT मंडी में बीटेक के तीन नए कोर्स शुरू, क्वांटम साइंस एंड इंजीनियरिंग शुरू कर देश का पहला संस्थान बना

हिमखबर डेस्क भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मंडी ने देश के उच्च...