17 मई को हिमाचल में 51 शहरी निकायों में होंगे चुनाव, EVM से होगा मतदान, आचार संहिता लागू

--Advertisement--

प्रदेश में आदर्श आचार संहिता लागू: 29 अप्रैल 30 अप्रैल 2 मई तक नामांकन। जांच 4 मई को। नामांकन वापिस 6 मई तक। चुनाव 17 मई को तीन बजे तक।

शिमला – हिमखबर डेस्क 

राज्य निर्वाचन आयुक्त अनिल खाची ने स्थानीय नगर निकाय चुनावों की तारीखों का ऐलान कर दिया है। चुनाव की तारीखों की घोषणा होते ही प्रदेश में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है।

इसके साथ ही कर्मचारियों के तबादलों पर भी रोक रहेगी। साथ ही विकास के नए काम भी नहीं होंगे शुरू। पहले से चल रहे कार्यों पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा। साथ ही सरकार नई घोषणा भी नहीं कर सकेगी।

राज्य निर्वाचन आयोग के नए आदेश के मुताबिक, अब DC, SDM, BDO और जिला पंचायत अधिकारी बिना अनुमति के जिला मुख्यालय नहीं छोड़ सकेंगे। आगामी चुनावों की तैयारियों के मद्देनजर यह फैसला लिया गया है। यह आदेश तुरंत प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

पंचायतीराज संस्थाओं के लिए 27 अप्रैल को फाइनल होगी वोटर लिस्ट। इसलिए संभावना है कि इसके बाद ही पंचायतीराज संस्थाओं के लिए चुनाव की घोषणा हो। राज्य निर्वाचन आयुक्त अनिल खाची की प्रेस वार्ता। अभी सिर्फ शहरी निकायों की चुनावों की होगी घोषणा।

राज्य निर्वाचन आयुक्त अनिल खाची ने कहा, ‘हिमाचल प्रदेश में 51 शहरी निकायों में होंगे चुनाव। इसमें चार नगर निगम 25 नगर परिषद और 22 नगर पंचायतों में होगा चुनाव। कुल 449 वार्डों में होंगे चुनाव।

नगर निगम जहां चुनाव होंगे, इसमें सोलन, धर्मशाला, पालमपुर और मंडी शामिल। इन पुरुष 1.80,963 मतदाता और महिला 179882 करेंगे मतदान का प्रयोग। 18 वर्ष वाले 1808 मतदाता है, जो पहली बार मतदान करेंगे।

589 मतदान केंद्र होंगे स्थापित। इन शहरी निकायों में 1,80,963 पुरुष और 1,79,882 महिला मतदाता करेंगी मतदान का प्रयोग।18 वर्ष वाले 1808 मतदाता हैं, जो पहली बार मतदान करेंगे।589 मतदान केंद्र होंगे स्थापित।

महिला प्रधान मतदान केंद्रों में केवल महिला कर्मचारी देंगी ड्यूटी. कोई भी मतदाता सारथी ऐप में भी अपना और परिवार का नाम देख सकता है’।

जिन शहरी निकायों चुनाव होने हैं, वहां पर चुनाव की घोषणा के साथ ही आदर्श आचार संहिता लागू। हिमाचल में 17 मई को होगा शहरी निकायों के लिए मतदान।

नामांकन भरने की तारीख 29, 30 अप्रैल और 2 मई को सुबह 11 बजे से 3 बजे तक। नामांकन पत्रों की जांच 4 मई को सुबह 10:00 बजे होगी। नाम वापस लेने की तिथि 6 मई सुबह 10 बजे से 3 बजे के बीच।

नामांकन वापसी के तुरंत बाद उम्मीदवारों को जारी होंगे चुनाव चिन्ह। शहरी निकायों के चुनाव में EVM से होगा मतदान। मतदान का समय सुबह 7 बजे से 3 बजे के बीच होगा।

मतदान पूरा होते ही तुरंत बाद नगर पंचायत और नगर परिषद के लिए मतों की होगी गिनती। उसी दिन परिणाम भी होगा घोषित। चार नगर निगमों के लिए चुनाव परिणाम 31 मई को होंगे घोषित। नगर निगम के चुनाव पार्टी सिंबल पर होंगे। नगर पंचायत और नगर परिषद के चुनाव स्वतंत्र चुनाव चिन्ह पर आवंटित होंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

एक माह की बच्ची को दादा की गोद से छीनकर जमीन पर पटका, आरोपी बोला- बलि देना था मुझे

हिमख़बर डेस्क  उत्तर प्रदेश के वाराणसी में एक हैरान करने...

एक तेज भूकंप और सब होगा खत्म, आखिर खतरे से निपटने के लिए कितनी तैयार है देवभूमि

हिमाचल में प्रलय की आहट- हिमाचल पर मंडरा रहा है...

गिरीपार के बेटे ने चमकाया प्रदेश का नाम, LPAI में पोर्ट प्रशासक बने HAS अधिकारी नारायण चौहान

हिमख़बर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई प्रशासनिक पदों पर सेवारत...

बचपन का शौक बना प्रोफेशन, मिनटों में किसी का भी स्कैच तैयार कर देते हैं शेखर

हिमख़बर डेस्क  उपमंडल जवाली के अंतर्गत नगर परिषद जवाली के...