हिमाचल के पूर्व दिग्गज मंत्री के बेटे BJP नेता रजत ठाकुर और XEN के बीच दफ्तर में तीखी बहस, 2 दिन से बंद रोड को लेकर भिड़े

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के धर्मपुर में कैंची मोड़ के पास एक घर के लिए लगाई जा रही क्रेट वॉल की वजह से मुख्य सड़क गिर गई और इस वजह से धर्मपुर के लिए हेवी गाड़ियों की आवाजाही बंद हो गई है। इस मामले को लेकर धर्मपुर विधानसभा से पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर के पुत्र और भाजपा नेता रजत ठाकुर और धर्मपुर लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता के बीच काफी बहस भी हुई।

दरअसल, धर्मपुर में सरकाघाट-धर्मपुर मेन रोड में कैंची मोड़ के पास एक घर का काम चल रहा था। इस घर की क्रेटवॉल सड़क के साथ बनाई जा रही थी और नींव खोदी गई थी। इस दौरान सड़क किनारे लगा डंगा खुदाई की वजह से गिर गया।

अब यहां पर केवल छोटी गाड़ियों की आवाजाही हो रही है और इस मुद्दे पर पूर्व प्रत्याशी औऱ भाजपा नेता ने अधिशासी अभियंता के दफ्तर का घेराव किया और अफसर से भिड़ गए। रजत ठाकुर ने एक्सईएन से सवाल किया कि दो दिन से सड़क बंद है और उन्होंने क्या कार्रवाई की। डंगे की खुदाई की वजह से सड़क टूटी है क्या उन्होंने केस दर्ज करवाया।

इस पर एक्सईएन ने कहा कि उन्होंने केस दर्ज करने के लिए पुलिस को शिकायत दी है। साथ ही अल्टरनेटिव रूट को खोला गया है, जहां से आवाजाही हो रही है हालांकि, रजत ठाकुर का गुस्सा सातवें आसमान पर नजर आया और उन्होंने एक्सईएन को खूब खरी खरी सुनाई।

रजत ठाकुर ने कहा कि लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता के कार्यालय से दो सौ मीटर दूरी पर पिछले दो दिनों से रोड़ बंद है और आप एसी चलाकर दफ्तर में बैठे हैं। वहीं, सकड़ों वाहनों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि शाम तक रोड खोलने का अल्टीमेट दिया गया है।

गौर रहे कि सात मिनट से अधिक का वीडियो रजत ठाकुर ने अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल पर शेयर किया है। इसमें उनके साथ भाजपा समर्थक भी नजर आ रहे हैं। एक्सईएन ने कहा कि जो मामले आप ध्यान में ला रहे हैं, उन पर कार्रवाई की जाएगी।

पैसा डायवर्ट करने पर भी भड़के

भाजपा नेता रजत ठाकुर ने एक्सईएन से कहा कि वह केंद्र से आए पैसे को डायवर्ट कर रहे हैं और चेहेते ठेकेदारों को पैसों का भुगतान और टैंडर दिए जा रहे हैं। ऐसे में जब सरकार बदलेगी तो वह सारी जांच करेंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

बीमारी से परेशान CISF के सेवानिवृत्त SI ने उठाया खौफनाक कदम, परिवार में मची चीख-पुकार

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के थाना क्षेत्र...

नशा मुक्त युवा प्रतियोगिता में डाइट धर्मशाला का जलवा, प्रशिक्षुओं ने बिखेरा प्रतिभा का परचम!

हिमखबर डेस्क मेरा भारत केंद्र द्वारा "नशा मुक्त युवा" अभियान...

दोपहर को कॉलेज से निकले, फिर लौटे नहीं, ब्यास किनारे मिले 2 छात्रों के बैग, सर्च ऑपरेशन जारी

हिमखबर डेस्क देहरा में सोमवार दोपहर घटी एक रहस्यमय घटना ने...