भीषण सड़क हादसा : ट्रक व ट्रॉले की टक्कर में एक की मौत, दो सगे भाई गंभीर घायल

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

जिला हमीरपुर में बुधवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया। शिमला-धर्मशाला नेशनल हाईवे पर गांव ठमाणी-चमयाली के पास एक ट्रक और ट्रॉले के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसा सुबह करीब 2:30 बजे हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि दूध की सप्लाई के लिए जा रहे ट्रॉले के परखच्चे उड़ गए और वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

हादसे में रोहित पुत्र अजीत सिंह, निवासी नहलवीं, जो ट्रॉले में सवार होकर मैड़ की ओर दूध सप्लाई के लिए जा रहे थे, की मौके पर ही मृत्यु हो गई। वहीं लवकुश पटियाल और शौर्य पटियाल, जो सगे भाई हैं और मेहर चंद के पुत्र हैं, इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों टीका धनवीं, तहसील व जिला हमीरपुर के निवासी हैं।

घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए आरकेएमसी (राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल) हमीरपुर रेफर किया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। पुलिस द्वारा मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में टाइगर…पांवटा साहिब के खारा जंगल में चहलकदमी, CCTV कैमरा में कैद

हिमखबर डेस्क पांवटा साहिब के खारा वन क्षेत्र में वन...

मृतकों के खातों से निकलती रही पेंशन, चंबा में सब-पोस्टमास्टर के घर CBI की रेड

चम्बा - भूषण गुरुंग मृतकों के नाम पर सरकारी पेंशन...

धर्मशाला से सुधांशू त्रिवेदी का बड़ा हमला, विपक्ष में बैठने के लायक भी नहीं कांग्रेस की स्थिति

हिमखबर डेस्क भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद...

कांगड़ा में आपदा प्रबंधन तंत्र की बड़ी परीक्षा, 14 उपमंडलों में हुई मेगा मॉक ड्रिल

राज्य स्तरीय मेगा माॅक एक्सरसाइज का सफल आयोजन, उपायुक्त...