पैरापिट से टकराकर पलटी कार, 14 वर्षीय छात्र की मौत

--Advertisement--

काँगड़ा – राजीव जस्वाल

कांगड़ा बाइपास फोरलेन पर मंगलवार दोपहर एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पैरापिट से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार सड़क पर ही पलट गई और पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के समय कार में दो किशोर सवार थे, जिनमें से एक की टांडा मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई।

हादसे का शिकार हुए शौर्य (14) और विहान स्थानीय निजी स्कूल के छात्र हैं। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत दोनों घायलों को टांडा अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने शौर्य को मृत घोषित कर दिया।

वहीं विहान की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका उपचार चल रहा है। इस हादसे ने नाबालिग बच्चों को वाहन थमाने वाले अभिभावकों और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर प्रश्न चिन्ह लगा दिए हैं।

एसपी कांगड़ा अशोक रत्न के बोल

एसपी कांगड़ा अशोक रत्न ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस थाना कांगड़ा में भारतीय न्याय संहिता की धारा 281, 125(ए) और 106 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि नाबालिगों के पास कार की चाबी कैसे पहुंची और हादसे का मुख्य कारण क्या रहा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अप्रेंटिस और ट्रेनी के पदों के लिए साक्षात्कार 20 को

हिमखबर डेस्क बद्दी की प्रसिद्ध कंपनी माइक्रो सीमलैस में अप्रेंटिस...

सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 22 को

हिमखबर डेस्क एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, बणी, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी...

जिला स्तरीय पहचान के साथ 4 और 5 जुलाई को आयोजित होगा बोह घाटी युवा उत्सव

शाहपुर - नितिश पठानियां शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आयोजित...