Home अपराध हिमाचल के बद्दी में बार बार दूध मांग रही 8 साल की...

हिमाचल के बद्दी में बार बार दूध मांग रही 8 साल की मासूम बेटी की मां ने की हत्या

1114

हिमाचल प्रदेश के बद्दी में एक 8 वर्षीय बच्ची की हत्या का मामला सामने आया है, शुरुआती जानकारी के अनुसार, बच्ची के बार-बार दूध मांगने को लेकर मां पर उसकी हत्या करने का आरोप है, मामले में पुलिस जांच और आधिकारिक जानकारी के आधार पर ही घटना की पूरी पुष्टि की जानी चाहिए।

सोलन – रजनीश ठाकुर

हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के गांव धखनुमाजरा में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक प्रवासी महिला पर अपनी ही 8 वर्षीय बेटी की हत्या करने का आरोप है। मृतक बच्ची की पहचान दीपिका के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी महिला पूनम को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी महिला उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के आंवला तहसील के गांव नंदगांव, डाकघर महमूदपुर की निवासी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। उप पुलिस अधीक्षक बद्दी और फॉरेंसिक साइंस लैबोरेटरी (FSL) की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए। मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों को जांच के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।

मृतक बच्ची के शव का पोस्टमार्टम 13 अक्टूबर को AIIMS बिलासपुर में करवाया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारणों और घटना से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण पहलुओं पर स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है।

पुलिस अधीक्षक विनोद धीमान ने की पुष्टि….

पुलिस अधीक्षक बद्दी विनोद धीमान ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि घटना के संबंध में पुलिस थाना बद्दी में हत्या का मामला दर्ज किया गया है और आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए हर पहलू से जांच कर रही है।

नियमानुसार आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। फिलहाल पुलिस जांच जारी है। घटना के पीछे की परिस्थितियों और संभावित कारणों को लेकर अभी कोई अंतिम निष्कर्ष सामने नहीं आया है।

एसपी बद्दी विनोद धीमान से बातचीत के अनुसार, मासूम दीपिका की मौत के मामले में अभी जांच जारी है। प्रारंभिक तौर पर बच्ची की मौत दम घुटने से होने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। घटना के समय आरोपी महिला का पति घर पर मौजूद नहीं था। पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here