हिमाचल में नवरात्र पर कर्मचारियों को तोहफा, अनुबंध पर तैनात स्कूल लेक्चरर नियमित; आदेश जारी

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश में अनुबंध आधार पर तैनात स्कूल लेक्चररों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है, लेक्चररों को नियमित करने के आदेश जारी होने की जानकारी है, संबंधित आदेश में शामिल कर्मचारियों की संख्या, प्रभावी तिथि और विभागीय शर्तों की पुष्टि के बाद पूरी जानकारी स्पष्ट होगी।

हिमखबर डेस्क

नवरात्र के बीच और दीपावली से पहले हिमाचल के शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। सरकार ने अनुबंध पर तैनात स्कूल लेक्चरर को नियमित कर दिया है। मंगलवार को इस संबंध में बाकायदा आदेश भी जारी हो गए हैं। यह वे स्कूल लेक्चरर हैं, जिन्होंने 2 साला का अनुबंध पूरा कर लिया है।

हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार ने 30 सितंबर, 2026 तक 2 वर्ष का अनुबंध कार्यकाल पूरा करने वाले लेक्चरर (स्कूल न्यू) को पक्का किया है। अब इन लेक्चरर का वेतनमान 43,000 रुपए (लेवल-12, सेल-1) होगा तथा नियमानुसार अन्य भत्ते भी मिलेंगे।

बता देें कि सरकार की पॉलिसी है कि अनुबंध पर तैनात कोई भी कर्मचारी 2 साल का कार्यकाल पूरा कर लेता है, तो उसे नियमित कर दिया जाता है। इसी पॉलिसी के आधार पर लेक्चरर स्कूल न्यू को रेगुलर किया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल की डिंपल बनीं 500 लड़कियों की ताकत, जरूरतमंद महिलाओं को रोजगार देकर बनाया आत्मनिर्भर

हिमाचल प्रदेश के नालागढ़ की डिंपल जरूरतमंद लड़कियों के...