स्कूल के विकास में एसएमसी की भूमिका अहम: अर्जुन सिंह

--Advertisement--

Image

ज्वाली- अनिल छांगू

राजकीय उच्च विद्यालय मकड़ाहन में खंड स्तरीय शिक्षा संवाद का आयोजन किया गया। जवाली हलके के विधायक अर्जुन सिंह ठाकुर नें कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की और ब्लॉक स्तर पर उत्कृष्ट भूमिका निभाने पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जवाली, राजकीय उच्च विद्यालय धेवा, राजकीय प्राथमिक विद्यालय धेवा और राजकीय माध्यमिक विद्यालय ठेहरू की स्कूल प्रबंधन समितियों को सम्मानित किया।

उन्होंने कहा कि इस बजट में भी शिक्षा पर राज्य सरकार करोड़ों रूपए खर्च कर रही है और प्रत्येक अभिभावक को इसमें अपनी भूमिका निभानी चाहिए और अपने गांव के स्कूल के विकास में पूरा सहयोग करना चाहिए।

इस मौके पर जिला कांगड़ा प्रारंभिक शिक्षा के डिप्टी डायरेक्टर मोहिंद्र धीमान ने नई शिक्षा नीति एवं स्कूल प्रबंधन समिति की भूमिका पर अपने विचार रखे। इस मौके पर जिला ब्लॉक परियोजना अधिकारी एवं डाईट धर्मशाला के प्रधानाचार्य विनोद चौधरी ने भी नई शिक्षा नीति और समग्र शिक्षा पर अपने विचार प्रकट किए।

ब्लॉक रिसोर्स को-आर्डिनेटर बालकृष्ण कालिया ने बताया कि खंड के सभी प्राथमिक, माध्यमिक, उच्च और वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाओं की स्कूल प्रबंधन समितियों की उत्कृष्ट भूमिका के आधार पर ही बेस्ट एसएमसी का चयन किया गया है और निकट भविष्य में जो भी एसएमसी कमेटी स्कूल के विकास में अहम योगदान देगी, शिक्षा विभाग के दिशा-निर्देशों के अनुसार उसे सम्मानित किया जाएगा।

इस मौके पर डाईट प्रवक्ता एवं रिसोर्स को-आर्डिनेटर डॉ जोगिंद्र सिंह, बीईईओ जवाली अनीता कुमारी, ब्लॉक प्रोजेक्ट आफिसर एवं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जवाली के प्रधानाचार्य हरभजन सिंह सोहल, पलौहड़ा के प्रधानाचार्य मोहिंद्र पठानिया, लुधियाड़ के हेडमास्टर हरवंत सिंह, हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंध के जिला नूरपुर के प्रधान विजय राणा, बीआरसीसी राजा का तालाब रमणीक, बीआरसीसी कोटला शुभकरण, बीआरसीसी नगरोटा सूरियां नरेंद्र जम्वाल, प्रधानाचार्य प्रदीप शर्मा, कमल किशोर, कुशल, डॉ विकास नंदा व अन्य शिक्षक एवं एसएमसी पदाधिकारी मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...