स्कूल के खेल मैदान से कब्जा हटाने की उठाई मांग

--Advertisement--

Image

धर्म नेगी- चुराह

उपमंडल तीसा में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बैरागढ़ के खेल मैदान में अवैध अतिक्रमण करने का मामला प्रकाश में आया है।

पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने तहसीलदार चुराह के मध्यम से SDM चुराह को ज्ञापन भेजकर खेल मैदान में धड़ल्ले से करवाए जा रहे अतिक्रमण को हटाने की मांग की है।

पंचायत प्रधान बैरागढ़ बिंतो देवी, उप प्रधान नंदलाल, वार्ड सदस्य मुकेश, पम्मी, अजय सहित ग्रामीणों ओम प्रकाश, मानसिंह, हरीश, गणेश, धीरज, शिवलाल, लेखराज, भीम सिंह, और लकी ने बताया कि देहग्रा स्थित बैरागढ़ वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला वर्ष 1983 से चली हुई है।

स्कूल में बैरागढ़, सिरी, और सतियास पंचायतों से आने वाले बच्चे शिक्षा ग्रहण करते हैं। कोरोना काल के दौरान किसी प्रकार की कोई भी खेल गतिविधियां न होने पर एक व्यक्ति ने धड़ल्ले से यहां पर अतिक्रमण कर अपना कारखाना चला दिया है।

बताया कि स्कूल प्रबंधन समिति ने भी अतिक्रमण हटाने को लेकर प्रस्ताव पारित कर चुराह और जिला प्रशासन को भेजा है। बावजूद इसके अभी तक अवैध अतिक्रमण को नहीं हटाया जा सका है। इसी के चलते तहसीलदार के माध्यम से एसडीएम को ज्ञापन भेजा गया।।।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...