स्कूलों में लौटी रौनक , स्कूल पहुंचे 10वीं और 12वीं कक्षा के छात्रों में ख़ुशी की लहर 

--Advertisement--

Image

भाम्बला- नरेश कुमार

हिमाचल की जयराम सरकार की कैबिनेट फैसले के बाद आज से हिमाचल प्रदेश के सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों को फिर से खोल दिया गया है ! उपमंडल सरकाघाट में आज से स्कूलों में रौनक लौटनी शुरू हो गई हैं ! 10वीं और 12वीं की कक्षाएं आज से शुरू हो गई है !

ऐसे में शिक्षा विभाग ने स्कूलों को सरकार की ओर से जारी एसओपी की पालना करते हुए स्कुल खोलने को कहा है ! नियमित कक्षाओं के लिए शिक्षा विभाग ने पूरी तैयारियां कर ली हैं !

गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल भांबला के प्रधानाचार्य दिनेश नारंग ने बताया की पहले ही दिन बच्चों में स्कूल आने का काफी उत्साह देखा गया और अधिकतर बच्चे स्कूल पहुंचे हैं ! सभी के लिए फेस मास्क पहनना अनिवार्य होगा। स्कूल परिसरों के प्रवेश द्धार पर थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी !

सरकार द्धारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार सप्ताह के पहले तीन दिन यानि सोमबार ,मंगलवार और बुधवार को 10 वीं और 12 वीं कक्षा और सप्ताह के अंतिम तीन दिन यानि वीरवार , शुक्रवार और शनिवार को 9 वीं और 11 वीं कक्षा के बच्चों के लिए स्कूल खोल दिए गये हैं !

बच्चों की संख्या अधिक होने पर स्कूल में लंच टाइम और आने-जाने की टाइमिंग अलग होगी। सभी के लिए फेस मास्क पहनना अनिवार्य होगा ! उन्होंने कहा कि एसओपी व अन्य दिशा-निर्देश का पूरी तरह पालन किया जाएगा !

वहीं, पहले दिन स्कूल पहुंचे विद्यार्थीयों का कहना है कि ऑनलाइन कक्षाओं में काफी दिक्क़ते थी , जैसे नेटवर्क की मोबाइल की होमवर्क ठीक से चैक न होना डाउट क्लियर न हो पाना जो अब ठीक हो जाएगी !

वहीं स्कूल आने पर छात्रों में अलग खुशी नजर आयी और ऑनलाइन कक्षा से बोर हो चुके छात्र ऑफलाइन कक्षाएं लगाने के लिए उत्साहित नजर आए !

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...