स्कूलों के अंडर-14 खेल मुकाबले स्थगित, अब अगस्त के लिए जारी होगा शेड्यूल

--Advertisement--

तय शेड्यूल के मुताबिक नहीं हुई गेम्स

शिमला – नितिश पठानियां

प्रदेश के सरकारी स्कूलों में मई में होने वाली अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिताओं को मुख्यमंत्री के आदेशों के बाद स्थगित कर दिया गया है। शिक्षा विभाग के इस फैसले पर विभिन्न स्कूलों के शिक्षकों ने सवाल उठाए हैं। विभाग की ओर से इस साल के लिए जो स्पोट्र्स अकादमिक कैलेंडर जारी किया गया था, उसके मुताबिक अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिताएं दस मई से शुरू होनी थी, लेकिन अचानक इन्हें होल्ड कर दिया गया है।

शिक्षा विभाग की मानें तो इसके लिए तर्क दिया जा रहा है कि सत्र के शुरू में ही खेलकूद प्रतियोगिताओं को नहीं करवाया जा सकता। इससे बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित होगी। पढ़ाई के लिए सत्र के बाद के तीन महीने सही होते हैं, जिसमें सिलेबस भी पूरा करवाना होता है।

ऐसे में अगर शुरू में ही खेलकूद प्रतियोगिताएं करवाई जाएगी तो इससे कहीं ना कहीं बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित होगी। मुख्यमंत्री की ओर से भी शिक्षा विभाग को इन टूर्नामेंट होल्ड करने के लिए आदेश जारी किए गए हैं, जिसके बाद अब सभी स्कूलों को यह आदेश जारी हुए हैं। ऐसा माना जा रहा है कि मई में होने वाली अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिताएं अब अगस्त में होगी।

वहीं, शिक्षकों का यह कहना है कि इन प्रतियोगिताओं को यदि शुरू में ही करवा दिया जाता तो आगे चलकर अंडर-19 की प्रतियोगिताओं को आराम से करवाया जा सकता था। अगस्त में यह प्रतियोगिता करवाई जाएगी तो दोनों का शेड्यूल आपस में कलैश होगा।

ये होनी थी प्रतियोगिताएं

इस साल के लिए जो शेड्यूल तय किया गया था, उसके मुताबिक अंडर-14 खेल प्रतियोगिताएं 10 मई से शुरू होनी थी। ये खेल प्रतियोगिताएं 10 से 31 मई तक चलनी थी। इसमें बास्केटबाल, हाकी, बैडमिंटन, हैंडबाल आदि प्रतियोगिताएं स्कूलों में करवाई जानी थी, लेकिन अब इन्हें स्थगित कर दिया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

DC ऑफिस के बाहर मची अफरा-तफरी! बेकाबू ट्राले ने 5 गाड़ियों को मारी टक्कर

हिमाचल में DC ऑफिस के बाहर बेकाबू ट्राले ने...

कांगड़ा: ढलियारा के तीखे मोड़ पर बेकाबू हुआ लकड़ी से लदा ट्रक, चालक की गई जान

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के ढलियारा में तीखे...

धनतेरस पर हिमाचल में दर्दनाक हादसा, बोलेरो खाई में गिरी; 1 की मौत, 10 घायल

हिमाचल प्रदेश में धनतेरस के दिन दर्दनाक सड़क हादसा...