स्कूटी सीखने निकलीं देवरानी-जेठानी हादसे का शिकार, दोनों की मौत

--Advertisement--

Image

चम्बा- भूषण गुरुंग

हिमाचल प्रदेश के चंबा-साहो मार्ग पर मच्छराली नामक स्थान पर सोमवार देर शाम करीब सात बजे एक स्कूटी साल खड्ड में जा गिरी। हादसे में स्कूटी सवार देवरानी जेठानी की मौत हो गई, मृतक महिला की पहचान 32 वर्षीय रितु निवासी लुढेरा, डाकघर बरौर के रूप में हुई है। दूसरी महिला की पहचान 28 वर्षीय प्रीति के रूप में हुई है।

घटना के अनुसार शाम सात बजे के करीब मच्छराली के पास अचानक स्कूटी सवार महिला ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और स्कूटी साल खड्ड में जा गिरी। स्कूटी को खड्ड में गिरता देख मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बिना वक्त गंवाए प्रशासन, पुलिस और एंबुलेंस को सूचित किया।

एसडीएम की अगुवाई में मौके पर पहुंची पुलिस, एनडीआरएफ और अग्निशमन विभाग की टीम ने ग्रामीणों की मदद से खड्ड में उतरकर महिलाओं की तलाश शुरू की।

देर रात एक महिला के मिलने पर उसे तुरंत मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया जबकि, दूसरी लापता महिला की तलाश के लिए देर रात तक पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाए रखा। जिसके बाद आज सुबह दूसरी महिला का शव भी मिल गया।

एसडीएम नवीन तनवर ने हादसे की पुष्टि की है। प्रशासन की ओर से मृतक महिला के परिजनों को 20 हजार रुपये की फौरी राहत प्रदान की गई। बताया जा रहा है कि रिश्ते में देवरानी और जेठानी स्कूटी सीखने के लिए सोमवार शाम को अपने घर से चंबा-साहो मार्ग पर निकली थी जिस दौरान यह हादसा पेश आया। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...