स्कूटी सवार युवक ने बीबीएमबी नहर में लगाई छलांग,पुलिस के सर्च अभियान के बाबजूद युवक लापता

--Advertisement--

Image

रिवालसर- नरेश कुमार

बल्ह थाना क्षेत्र के अंतर्गत बग्गी स्थित बीबीएमबी नहर में एक युबक के छलांग लगाने की घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है । बताया गया है कि युवक अपनी स्कूटी एच पी 31 ए-4698 के माध्यम आया था और स्कूटी को सड़क किनारे खड़ी करने के बाद वह नहर में कूद गया।जिसके बाद वह नहर में लापता हो गया है।

बताया गया है कि क्षेत्र की एक राहगीर महिला ने युवक को नहर में छलांग लगाते देख लिया था । घटना की सूचना मिलते ही बल्ह पुलिस ने उक्त युवक को लेकर सर्च अभियान चलाया हुआ है। लेकिन अभी तक कोई सफलता हाथ नहीं लगी है।जानकारी के अनुसार स्कूटी में विक्की( 24) पुत्र श्याम लाल डाकघर मलोह( चलौणी) सुंदर नगर के नाम के प्रपत्र मिले है।

पुलिस द्वारा की जा रही छानबीन में यह पता चला है कि विक्की नाम का युवक सुंदर नगर स्थित किसी इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान में काम करता है। तथा यह स्कूटी भी उसी दुकान दार की है। घटना के संधर्भ में पुलिस द्वारा युवक के परिजनों से सम्पर्क किया गया तो यह बात भी सामने आई है कि बिक्की दोपहर से लापता है।तथा उससे कोई संपर्क नही हो रहा है। जिसके बाद अंदेशा है कि नहर में छलांग लगाने बाला स्कूटी सवार युवक बिक्की ही हो सकता है।

मामले की पुष्टि आईपीएस अधिकारी मंडी विवेक चैहल ने की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल विश्वविद्यालय खनियारा में शुरू हुआ एक वर्षीय LLM कोर्स, 30 सीटों पर मेरिट से मिलेगा दाखिला

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय केंद्र खनियारा में एक...

शिक्षकों की नौकरी का मौका, 5 पदों के लिए 12 अक्टूबर को इंटरव्यू

विभिन्न विषयों के शिक्षकों के 5 पदों पर भर्ती...