शाहपुर-रेहलू मार्ग पर हुई हिमाचल परिवहन निगम की बस और गाड़ी के बीच जोरदार भिड़ंत

--Advertisement--

Image

शाहपुर- नितिश पठानियां

थाना शाहपुर के अंतर्गत मंगलवार शाम पांच बजे के करीब शाहपुर के रेहलू में एक सरकारी बस और कार में टक्कर हो हुई। इससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया। हालांकि, दोनों वाहन काफी क्षतिग्रस्त हुए, लेकिन सभी यात्री सुरक्षित हैं।कार तेज रफ्तार होने के कारण अनियंत्रित हो गई थी।

जानकारी के अनुसार धर्मशाला से लंज जा रही सरकारी बस की कार के साथ जबरदस्त टक्कर हो गई। तेज रफ्तार कार चालक ने रेहलू के श्मशानघाट के पास गाड़ी गलत दिशा में घुमा दी, जिसके कारण यह हादसा हुआ। बस में करीब 10 सवारियां थीं। एचआरटीसी बस के कंडक्टर विजय कुमार ने बताया कि सभी सवारियां सुरक्षित हैं। सभी को घर सुरक्षित पहुंचा दिया है।

कार चालक गगल का रहने वाला है। क्षतिग्रस्त बस की मरम्मत के समझौते के बाद कार चालक को जाने दिया गया। बस का अगला शीशा और एक किनारा पूरी तरह टूट चुका है। फिलहाल, मामला दर्ज नहीं हुआ है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...