सोहगा खड्ड पर बेलचा माफिया ने पकड़ा जोर, अवैध खनन कर चांदी कूट रहे माफिया

--Advertisement--

शाहपुर – व्यूरो चीफ

शाहपुर के साथ लगते चंगर क्षेत्र लपियाना में बेलचा माफिया ने छोटी खड्डों का सीना छलनी करने पर उतारू है। आपको बता दें कि लपियाना सोहगा रोड़ पर नंड पुल के समीप खड्ड में माफिया खनन कर चांदी कूटने में लगे हैं।

हैरानी की बात यह है कि वन विभाग के नाक तले वन विभाग के रकबे में बाढ़ बंदी को हटाकर इन बेलचा माफिया ने खड्डों के लिए रास्ते बना रखे हैं।

वहीं बुद्धिजीवी वर्ग ने बताया कि क्षेत्र के ओहदेदार लोग इस कार्य को अंजाम दे रहे हैं। जोकि बेहद शर्मनाक है। वन विभाग के द्वारा की गई तारबंदी को हटाकर के काम किया जा रहा है और विभाग मूक दर्शक बन बैठा है।

लीपापोती के लिए थोड़ा बहुत फाइन लगा देते हैं। उन्होंने सरकार व प्रसासन से मांग की है कि इनके ऊपर कड़ी कार्यवाही की जाए तथा ऐसे ट्रैक्टरों को जब्त किया जाए।

क्योंकि इन ट्रैक्टरों पर किसी प्रकार की कोई नंबर प्लेट नहीं होती। ऐसे में ये वाहन किसी को अगर टक्कर मार दे तो किस पर कार्यवाही होगी।

आर ओ लपियाना योगिंदर सिंह के बोल 

इस बारे में आर ओ लपियाना योगिंदर सिंह से बात हुई उन्होंने बताया कि उक्त रास्ते को बंद किया गया था । अगर दोबारा वन विभाग द्वारा लगाई गई तारबंदी को हटाया गया है तो ऐसे लोगों पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि सम्बंधित फारेस्ट गार्ड को कार्यवाही हेतु आदेश दे दिए गए हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...