सोशल मीडिया पर आया नया तूफान, घिवली इमेज ने सबको बनाया दीवाना

--Advertisement--

एक फोटो, एक इमेज और फिर मचा हंगामा, सोशल मीडिया पर आया नया तूफान, Ghibli Image ने सबको बनाया दीवाना, नेता से लेकर अभिनेता बन गए घिवली फैन, AI वाले ऑल्टमैन बोले- मेरी टीम को सोने दो

हिमखबर डेस्क

सोशल मीडिया पर गजब का तूफान आया हुआ है। और इस तूफान का नाम है घिवली! जिसने रातों की नींद और बनाने वाले का सकून छीन लिया है। दीवानगी ऐसी की नेता से लेकर अभिनेता, आम से लेकर खास हर कोई सिर्फ घिवली स्टाइल में फोटो बनाकर एक दूसरे को शेयर कर रहा है।

अब जब हर कोई घिवली घिवली कर रहा था तो हमने भी सोचा क्यों न ये घिवली वाला अपना फोटू भी तैयार कर लें, क्योंकि भईया हमें ऐसा लग रहा था कि क्या मालूम जिस तरह से घिवली बनाई जा रही है, अगर ट्रेंड फॉलों करने में देरी हो गई तो कोई हमें ऐसा न कह दे कि ये तो तकनीक को जानते ही नहीं, तो हमने भी अपना घिवली वाला अवतार तैयार कर दिया।

जरा एक नजर आप भी देख लिजिए..

ये दीवानगी सिर्फ हमारे सिर् चढ़ के ही नहीं बोल रही आप हमारे हिमाचल के नेताओं को देख लीजिए- सबने एक से बढ़कर एक इमेज क्रिएट की है। अब आप इन फोटो में अपने नेता को पहचान ले तो बात बने।

खैर- घिवली है क्या?

ये तो आपने देख लिया, OpenAI ने ChatGPT Plus, Pro और Team यूजर्स के लिए इमेज जनरेशन फीचर लॉन्च किया था। इसके बाद सोशल मीडिया पर एक नया ट्रेंड शुरू हो गया, जिसमें लोग अपनी असली तस्वीरों को जापान के प्रसिद्ध Studio Ghibli की एनीमे स्टाइल में बदल रहे हैं।

अब जिन लोगों को ये पंसद नहीं आ रहा वो तो यह भी कह रहे हैं कि बोलो यार क्या जमाना आ गया है। अच्छा भला इंसान खूद ही कार्टून बने जा रहा है। खैर घिवली का जादू इतना सिर चढ़ बोल रहा है कि बिती शाम तो OpenAi के सीईओ सैम ऑल्टमैन को बकायदा ट्वीट कर यूजर्स से संयम बरतने की अपील तक करनी पड़ी है। कुछ ही दिन में चैटजीपीटी का यह टूल इतना लोकप्रिय हो गया कि रविवार को ChatGPT का सर्वर क्रैश हो गया।

सैम ऑल्टमैन ने लोगों से यह तक कह दिया कि ‘आप लोग कृपया इमेज जेनरेट करने में संयम बरतें। यह पागलपन है, हमारी टीम को नींद की जरूरत है।’ हालांकि, अब चैटजीपीटी का सर्वर अप हो गया है.. मगर बढ़ते ट्रैंड ने इस फीचर को लाने वाली कंपनी को भी पागल जरूर कर दिया है।

लोगों को ये इस वजह से भी ज्यादा पसंद आ रहा है क्योंकि इस आर्ट की खास बात यह है कि यह असली और फेंटेसी वर्ल्ड का अनोखा कॉम्बिनेशन है। इसमें हर चीज को बहुत बारीकी से दिखाया जाता है। इस स्टाइल की इमेज को देखकर ऐसा लगता है कि हकीकत की दुनिया को सपने में देख रहे हैं।

हालांकि शुरुआत में OpenAI ने कोई लिमिट नहीं बताई थी, लेकिन अत्यधिक मांग के कारण अब कुछ प्रतिबंध लगा दिए गए। क्योंकि कंपनी का GPU “melt” हो रहा था, इसलिए फ्री और पेड दोनों यूजर्स के लिए लिमिट तय करनी पड़ी.. अब आप बिना पैसे दिए हुए ज्यादा इमेज एनिमेट नहीं कर पाएंगे ।

यूं तो सबसे पहले इस ट्रेंड को ChatGPT ने शुरू किया था। लेकिन अब कई दूसरे AI चैटबॉट्स, जैसे xAI का Grok, open art, fotor भी शामिल हो गया है.. हालांकि चैटजीपीटी के बाद लोग ग्रोक पर घिबली स्टाइल फोटो ज्यादा ट्राई कर रहे हैं। जिन लोगों को पास चैटजीपीटी का पेड सब्सक्रिप्शन नहीं है वो ग्रोक का सहारा ले रहे हैं।

अब जब धमाका इतना बड़ा होगा तो आज के समय में उस पर रील न बने. ये कैसे पोसिवल है… आप ये ट्रेंडिग रिल्स ही देख लीजिए. जहां घिवली पर एक से बढ़कर एक रिल बनाई जा रही है। कहीं जोक क्रैक हो रहे हैं तो कहीं झिवली के लिए बढ़ते पागल पन को दिखाया जा रहा है।

creativefuel.io के इस इंस्टा रिल को ही देख लीजिए। anshii713 नाम के एक यूजर ने एक रिल शेयर की है। जहां वो अपना एनिमेटिड फोटो बना रहे थे और जो रिजल्ट आया उसने इनकी इस रिल को वायरल कर दिया , नारियल को घिवली ने आलू बना दिया । इस वीडियो को हजारो लोग लाइक कर चुके हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...

कुक हेल्पर और स्टीवर्ड के पदों पर भर्ती, 24 सितंबर को कैंपस इंटरव्यू

कुक हेल्पर और स्टीवर्ड के पदों के लिए 24...

सुख आश्रय योजना के 41 लाभार्थियों को 3-3 लाख की मदद, अब अपने घर का सपना होगा पूरा

हिमाचल की सुख आश्रय योजना के तहत 41 लाभार्थियों...