सोलन में पोलिंग बूथ पर हुआ हंगामा, रिटर्निंग ऑफिसर के खिलाफ हुई नारेबाजी, जाने क्या है मामला

--Advertisement--

Image

सोलन – रजनीश ठाकुर

हिमाचल में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हो रहा है। मतदान के बीच ही सोलन जिला के एक पोलिंग बूथ पर हंगामा हो गया है। इस दौरान लोगों ने रिटर्निंग अधिकारी के खिलाफ नारेबाजी भी की।

बताया जा रहा है कि सोलन जिला के दून विधानसभा क्षेत्र के बिल्लांवाली पोलिंग बूथ पर मतदान के लिए सुबह से लाइन में खड़े हुए लोग उस समय भड़क गए जब काफी देर तक भी उनका नंबर नहीं आया।

लोगों ने आरोप लगाया कि वह सुबह 9 बजे से मतदान के लिए लाइन में लगे हैं। लेकिन उनका अभी तक नंबर नहीं आया है।

लोगों ने मतदान करवा रही टीम पर ढीलमूल रवैये के आरोप लगाए और रिटर्निंग अधिकारी के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान पोलिंग बूथ पर हंगामा बढ़ता देख इलेक्शन ऑब्जर्वर के महेश मौके पर पहुंचे और अधिकारी से बातचीत की।

उन्होंने मतदान प्रक्रिया में तेजी लाने बारे भी टीम को कहा। बता दें कि बिल्लांवाली पोलिंग बूथ पर 1300 से अधिक वोट है।

लोगों का कहना है कि वह सुबह 9 बजे से लाइन में खड़े हैं, लेकिन उनका नंबर दोपहर तक भी नहीं आया। लोगों का कहना था कि जिस हिसाब से वोटिंग करवाई जा रही है उससे देर रात तक भी यहां वोटिंग खत्म नही होगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ब्रेकिंग: मनाली में CBI की बड़ी कार्रवाई, सेना का असिस्टेंट गैरिसन इंजीनियर ₹93 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा...

भाजपा के झूठे प्रचार का मुंहतोड़ जवाब देगी कांग्रेस, 2027 में और कम हो जाएंगे BJP विधायक

हिमखबर डेस्क एक दिवसीय दिल्ली दौरे से हिमाचल लौटे प्रदेश...

बरोटीवाला में शराब की 530 पेटियाें से लदा ट्रक पकड़ा, नहीं मिला परमिट…चालक हिरासत में

बद्दी - रजनीश ठाकुर औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला में शराब माफिया...