सोलन पुलिस की नशे के ख़िलाफ़ कार्यवाही, रुस्तम योजना के तहत युवाओं को किया जा रहा जागरूक

--Advertisement--

सोलन – रजनीश ठाकुर

सोलन पुलिस द्वारा सप्लाई रिडक्शन को टारगेट करके नशा ख़ासकर चिट्टा की आपूर्ति ख़त्म की जा रही है वही दूसरी ओर डिमांड रिडक्शन को टारगेट करके सोलन पुलिस की *रुस्तम योजना* के तहत सोलन ज़िला के युवाओं को नशे के ख़िलाफ़ जागरूक किया जा रहा है और साथ ही सकारात्मक कार्यों और खेलों में उनकी सहभागिता भी सुनिश्चित की जा रही है।

इसी कड़ीं में पुलिस अधीक्षक सोलन गौरव ठाकुर और अन्य सभी अफ़सरों द्वारा युवाओं के साथ सीधा संपर्क स्थापित किया जा रहा है जिसमें हाल ही में राजकीय आईटीआई सोलन के 200 युवाओं के साथ की गई वर्कशॉप शामिल है।

इसके अलावा पुलिस टीमों द्वारा शिक्षण संस्थाओं में जा कर अवेयरनेस कैंपैग्न का आयोजन भी किया जा रहा है। पिछले कल सोलन पुलिस ने शूलनी यूनिवर्सिटी के प्रशासन से मिलकर हॉस्टल में रह रहे छात्रों के पास जाकर उन्हें नशे के दुष्प्रभाव के बारे में जागरूक किया और इस मुहिम में उनकी सकारात्मक भागीदारी सुनिश्चित की।

एसपी सोलन गौरव ठाकुर के बोल

एसपी सोलन गौरव ठाकुर ने कहा कि इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम लगातार ज़िला के अन्य विश्वविद्यालय व कॉलेज प्रशासन से मिल कर भी आयोजित किए जा रहे हैं और किए जायेगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ब्रेकिंग: मनाली में CBI की बड़ी कार्रवाई, सेना का असिस्टेंट गैरिसन इंजीनियर ₹93 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा...

भाजपा के झूठे प्रचार का मुंहतोड़ जवाब देगी कांग्रेस, 2027 में और कम हो जाएंगे BJP विधायक

हिमखबर डेस्क एक दिवसीय दिल्ली दौरे से हिमाचल लौटे प्रदेश...

बरोटीवाला में शराब की 530 पेटियाें से लदा ट्रक पकड़ा, नहीं मिला परमिट…चालक हिरासत में

बद्दी - रजनीश ठाकुर औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला में शराब माफिया...