सोलन नगर निगम: कांग्रेस के पार्षदों ने ली शपथ, दोनों हॉट सीटों के लिए कोरम रहा अधूरा

--Advertisement--

Image

सोलन, जीवन वर्मा

नगर निगम सोलन में मंगलवार को नवनिर्वाचित पार्षदों की शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस के नौ पार्षदों ने शपथ ली। भाजपा के सात व एक निर्दलीय पार्षद ने इससे दूरी बनाए रखी। हालांकि शपथ के लिए 11 बजे का समय रखा गया था। लेकिन तय समय पर पार्षद नहीं पहुंचे और प्रशासन के अधिकारी एक घंटे इंतजार के बाद वापस चले गए।

करीब सवा 12 बजे कांग्रेस के सभी पार्षद सोलन में चुनाव प्रभारी राजिंद्र राणा, सोलन के विधायक डॉ. कर्नल धनीराम शांडिल, केवल सिंह पठानिया, जिलाध्यक्ष शिव कुमार ठाकुर आदि के साथ शपथ ग्रहण स्थल पर पहुंचे। लेकिन उस समय तक अतिरिक्त उपयुक्त अनुराग चंद्र शर्मा वापस चले गए थे।

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि जिला प्रशासन भाजपा के इशारे पर काम कर रहा हैं। हालांकि थोड़ी देर बाद एडीसी वापस आए और फिर से शपथ प्रक्रिया शुरू हुई। कांग्रेस के सभी पार्षदों को बारी-बारी बारी से शपथ दिलाई गई।

अतिरिक्त उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा ने कहा महापौर व उप महापौर पदों के चुनाव के लिए आज 17 में से 13 पार्षदों के कोरम आवश्यक था, नौ पार्षदों के ही पहुंचने पर कोरम अधूरा रहा। अब 16 अप्रैल को इन पदों का चुनाव होगा।

 

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

यूपीएससी ने निकाली ग्रुप ए और बी के पदों पर भर्ती, 29 मई तक करें आवेदन; जानें पात्रता

हिमखबर डेस्क संघ लोक सेवा आयोग ने विभिन्न मंत्रालयों और...

हिमाचल पुलिस ऑर्केस्ट्रा “Harmony of the Pines” ने खोया अपना वरिष्ठ साथी, ASI सतीश नाहर का निधन

हिमखबर डेस्क हिमाचल पुलिस के मशहूर ऑर्केस्ट्रा बैंड “Harmony of...

लोक गायक विक्की चौहान की पत्नी की राजनीति में एंट्री, शिक्षा मंत्री के गढ़ में दिलचस्प हुआ चुनाव

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनावों की सरगर्मी...

चुनावी माहौल के बीच मशीनरी से उखाड़ दिया पंचायत कार्यालय का रास्ता, सचिव की शिकायत पर FIR दर्ज

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव के बीच हमीरपुर...