सोलन : चलती ट्रेन में सेल्फी लेना पड़ा महंगा, गिरने से 25 वर्षीय युवक की मौत

--Advertisement--

सोलन, 20 मई – रजनीश ठाकुर

विश्व धरोहर कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर शनिवार सुबह 5.30 बजे युवक ने सेल्फी लेने के चक्कर में अपनी जान गवां दी। मृतक युवक वाराणसी उत्तर प्रदेश का रहने वाला है।

मिली जानकारी के मुताबिक कालका से शिमला जा रही ट्रेन में उत्तर प्रदेश का 25 वर्षीय युवक अपने भाई- भाभी व 3 बच्चों के साथ सफर कर रहा था।

परिवार शिमला घूमने जा है था। इसी दौरान राकेश चलती ट्रेन में सेल्फी ले रहा था। अचानक युवक का पैर फिसल गया और रेलवे पुल से तकरीबन 20-25 फीट नीचे गिर गया।

बताया जा रहा है कि हादसा कुमारहट्टी-बड़ोग टनल के समीप पेश आया। गिरने के कारण युवक के सिर पर गहरी चोटें आई है। घायल अवस्था में युवक को सोलन रेलवे स्टेशन लाया गया।

जहां से युवक को एंबुलेंस की मदद से युवक को क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया गया। बताया जा रहा है कि उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई।

उधर, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नौकरी का बड़ा मौका! 13 अगस्त को 500 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू, किचन हेल्पर और स्टीवर्ड की होगी भर्ती

हिमखबर डेस्क जिला रोजगार कार्यालय कुल्लू में आगामी 13 अगस्त...

हिमाचल की बेटियों का जलवा! अर्चिता और श्रेया ने नेशनल रोइंग चैंपियनशिप में जीता गोल्ड मेडल

हिमखबर डेस्क कोलकाता में आयोजित 27वीं सब जूनियर नेशनल रोइंग...

सड़क धंसते ही मकान की छत पर जा गिरा सीमेंट से भरा ट्रक, बाल-बाल बचे लोग; चालक घायल

हिमखबर डेस्क मंडी जिले के सुंदरनगर-करसोग मार्ग पर सोमवार सुबह...

नशे से दूर रहें युवा, सकारात्मक दिशा में लगाएं ऊर्जा; माय भारत प्रशिक्षण शुरू

माय भारत के छह दिवसीय युवा स्वयंसेवक प्रशिक्षण का...