सोलन के अर्की में पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की आधारशिला पट्टिका तोड़ी, विभाग ने करवाई FIR

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की सोलन जिले में एक आधारशिला पट्टिका तोड़ दी गई। उपमंडल अर्की के अंतर्गत सरयांज बाड़ीधार से ऊपरली पम्बड़ सड़क की आधारशिला किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा तोड़े जाने का मामला सामने आया है।

यह सड़क लोक निर्माण विभाग उपमंडल अर्की के अधीन आती है और इसका उद्घाटन पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा किया गया था। इस मामले के बाद राजनीति भी गरमाई है। भाजपा नेताओं ने इस घटना की निंदा की है।

इस संबंध में लोक निर्माण विभाग अर्की के एसडीओ राजेश कुमार की शिकायत पर पुलिस थाना अर्की में सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का मामला दर्ज किया गया है। शिकायत में बताया गया कि विभागीय निरीक्षण के दौरान आधारशिला टूटी हुई पाई गई।

डीएसपी दाड़लाघाट संदीप शर्मा के बोल

डीएसपी दाड़लाघाट संदीप शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपित की पहचान के प्रयास जारी हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...