सोलदा तालाब में डूबने से पांच वर्षीय ऋषव की मौत

--Advertisement--

कोटला – व्यूरो

पुलिस थाना ज्वाली के अधीन सोलदा पंचायत में एक पांच वर्षीय बच्चे की तालाब में डूबने से मौत होने का समाचार मिला है। मृतक बच्चे की पहचान पांच वर्षीय ऋषव पुत्र विजय कुमार निवासी सोलदा के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी अनुसार बच्चा रविवार सुबह ही घर से गायब हो गया था तथा परिजन बच्चे को जगह-जगह ढूंढ रहे थे लेकिन बच्चे का कोई अता पता नहीं चला। पुलिस चौकी कोटला को इस बाबत सूचित किया गया तथा चौकी प्रभारी मौका पर पहुंच गए।

घर के थोड़ी दूर स्थित तालाब को स्थानीय लोगों की मदद से खंगाला गया तो बच्चे का शव पानी के ऊपर आ गया।डीएसपी ज्वाली वीरी सिंह भी पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

डीएसपी वीरी सिंह के बोल

डीएसपी ज्वाली वीरी सिंह ने कहा कि पुलिस ने केस दर्ज कर बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

“बड़ी खुशखबरी! कर्मचारियों को मिला बड़ा तोहफा, 2 साल की सेवा पूरी करने वाले क्लर्क और JOA IT होंगे रेगुलर

हिमाचल प्रदेश के उच्च शिक्षा संस्थानों सहित स्कूलों, कार्यालयों, कॉलेजों,...

भरमाड़-भगवाल, सुदरां उठाऊ पेयजल योजना की दो मोटरें और 100 मीटर तार ले उड़े चोर

ज्वाली - शिवू ठाकुर विधानसभा क्षेत्र ज्वाली में चोरियों...