सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी के घर में सेंध, 7 लाख के आभूषणों सहित नगदी पर हाथ साफ

--Advertisement--

सुंदरनगर, 20 जुलाई – अजय सूर्या

नगर परिषद सुंदरनगर के सलाह वार्ड में जवाहर पार्क के निकट सेवानिवृत पुलिस अधिकारी के घर में गुरुवार सुबह चोरों ने सेंध लगा कर वहां से करीब 7 लाख के स्वर्ण आभूषणों और नकदी पर हाथ साफ कर दिया है।

जिस कमरे में चोरों ने वारदात को अंजाम दिया, वहां पर सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी की दो छोटी पोत्रियां सोई हुई थी। उन्होंने आहट होने पर सोचा की घर का ही कोई व्यक्ति अलमारी खोल रहा है। सुबह उठने पर चोरी होने का पता चला तो थाना सुंदरनगर में इस मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज की गई।

जानकारी के अनुसार सलाह निवासी सेवानिवृत पुलिस अधिकारी रोशन लाल सेन के घर पर गुरुवार सुबह करीब 3 बजे के बाद चोरों ने मुख्य दरवाजे की जाली को काटकर कुंडी खोल घर में प्रवेश किया।

इस दौरान उन्होंने एक कमरे में जहां दो बच्चियां सोई हुई थी में सेंध लगा कर वहां रखी पुरानी अलमारी का लॉक तोड़ कर उसके अंदर से सोने की नथ, कड़ा, 4 अंगुठियां, कांटे, चाक व चांदी के आभूषण पर हाथ साफ करने के साथ-साथ लॉकर में रखे करीब 50 से 60 हजार की नगदी भी चुरा ली।

हालांकि आहट होने पर एक लड़की थोड़ी जगी, लेकिन उसने सोचा की घर के कोई सदस्य अलमारी खोल रहा है और वह फिर सो गई। लेकिन सुबह पता चला की कोई चोर सेंध लगा गया है।

जिसके बाद रोशन लाल सेन के बेटे उमेश सेन ने थाना सुंदरनगर में इस वारदात बारे में सूचना दी। उमेश सेन की पत्नी प्रोमिला सेन ने बताया चोरी शुदा आभूषण करीब 7 लाख के थे।

वहीं, वार्ड पार्षद शिव सिंह सेन ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि शहर में बढ़ती चोरी की घटनाओं को देखते हुए पुलिस गश्त को बढ़ाया जाए और बाहर से आकर रह रहे लोगों की कड़ाई से जांच की जाए।

डीएसपी दिनेश कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौका पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...