सेना में अफसर बनीं धर्मशाला के दाड़ी की नैना, सिक्किम में देंगी सेवाएं

--Advertisement--

धर्मशाला – राजीव जस्वाल

धर्मशाला के दाड़ी की नैना सेना में अफसर बनी हैं। इविग्ंज एकडेमी धर्मशाला की छात्रा नैना चेन्नई ओटीए में पासिंग आउट परेड के बाद सिक्किम में देश के लिए सेवाएं प्रदान करेंगी। पासिंग आउट परेड में नैना के माता-पिता व परिवार के सदस्यों ने भाग लिया।

गौर रहे कि कंबाइड डिफेेंस सर्विसस सीडीएस परीक्षा में देश भर के लाखों उम्मीदवारों में नैना ने टॉप-17 में स्थान बनाया था। आफिसर्ज ट्रेनिंग एकेडमी ओटीए चेन्नई में 11 महीने का प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद देश सेवा के लिए तैयार हैं।

नैना की प्रारंभिक शिक्षा नवोदय स्कूल पपरोला में हुई है। पिता मदन लाल व माता रवीना चौधरी ने बेटी के हौसलों को उड़ान दी। जमा दो पास करने के बाद इविग्ंज एकेडमी धर्मशाला में विशेष कोर्स कर उच्च शिक्षा के लिए दिल्ली यूनिवर्सिटी के कांलिदी कालेज में बैचलर इन कम्प्यूटर एप्लिकेशन किया है। अब लेफ्टिनेंट के रूप में पासिंग आउट पर उनके माता-पिता व परिजनों ने भी खुशी जताई है।

उधर, इविग्ंज एकेडमी धर्मशाला के डायरेक्टर गुलशन वर्मा ने बताया कि हिमाचल धर्मशाला से उनकी छात्रा का सेना में लेफ्टिनेंट बनना गर्व के पल हैं। उन्होंने बताया कि नैना को समारोह में सम्मानित किया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...

कुक हेल्पर और स्टीवर्ड के पदों पर भर्ती, 24 सितंबर को कैंपस इंटरव्यू

कुक हेल्पर और स्टीवर्ड के पदों के लिए 24...

सुख आश्रय योजना के 41 लाभार्थियों को 3-3 लाख की मदद, अब अपने घर का सपना होगा पूरा

हिमाचल की सुख आश्रय योजना के तहत 41 लाभार्थियों...