सेना के जवानों के अदम्य साहस को सलाम, भारत की सबसे ऊंची चोटी पर फहराया तिरंगा

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

चम्बा जिले के चुराह क्षेत्र के सेना में हवलदार केवल कृष्ण व जिला कुल्लू के पड़ेई गांव निवासी हवलदार सुशील कुमार ने भारत की सबसे ऊंची और दुनिया की तीसरी सबसे ऊंची चोटी माऊंट कंचनजंगा (8,586 मीटर) पर फतह हासिल की है।

यह अभियान प्रसिद्ध पर्वतारोही कर्नल रणवीर सिंह के नेतृत्व में हर शिखर तिरंगा मिशन के तहत आयोजित किया गया था, जिसका उद्देश्य भारत और विश्व की ऊंची चोटियों पर तिरंगा फहराना है।

चोटी फतह करने के बाद केवल कृष्ण और हवलदार सुशील कुमार ने कहा कि यह हमारे लिए गर्व की बात थी कि हम राष्ट्रीय पर्वतारोहण एवं साहसिक खेल संस्था के इस ऐतिहासिक अभियान का हिस्सा बने।

कंचनजंगा पर चढ़ना सिर्फ एक व्यक्तिगत सपना नहीं था, बल्कि यह हिमाचल, भारतीय सेना और पूरे देश का प्रतिनिधित्व करने का पल था।

12 साल में 19 पर्वतारोहण में ले चुके हैं भाग

चुराह के केवल कृष्ण व कुल्लू के सुशील कुमार 12 वर्षों से पर्वतारोहण के क्षेत्र में सक्रिय हैं। केवल कृष्ण 19 तो सुशील कुमार 15 बड़े पर्वतारोहण अभियानों में भाग ले चुके हैं और भारतीय सेना द्वारा संचालित विभिन्न अभियानों के सदस्य रहे हैं।

उनका कंचनजंगा पर चढ़ाई करना उनकी मजबूत इच्छाशक्ति, शारीरिक क्षमता और भारतीय पर्वतारोहण के जज्बे का प्रतीक है। और भारतीय सेना द्वारा संचालित विभिन्न अभियानों के सदस्य रहे हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

सोलन SDM पूनम बंसल के खिलाफ विजिलेंस जांच की सिफारिश, डीजीपी ने लिखा पत्र

सोलन - रजनीश ठाकुर हिमाचल के पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी...