सूरजपुर झिकला मे सृष्टा देवी को नहीं मिला मकान, कई सालों से परिवार खा रहा दर -दर की ठोकरें

--Advertisement--

Image

मौजूदा सरकार के दो -दो नेता देते रहे झूठा आश्वासन

इंदौरा – शम्मी धीमान

अक्सर देखा जाये तो प्रदेश सरकार और उसके मन्त्रियो, विधायकों द्वारा अनेको योजनाए उतारने का दावा करती है !जब जमीनी-स्तर पर देखा जाये तो ऐसा प्रतीत होता है की यह सब योजनाए गरीबो के प्रति हितेषी साबित होती हुई नजर दिखाई दे रही है !

ऐसा ही एक मामला इंदौरा विधानसभा के अंतर्गत आती पंचायत झिकला -सूरजपुर मे आया !आपको बता दे यह मामला मौजूदा विधायक के गृह क्षेत्र सूरजपुर झिकला के निवासी सृष्टा देवी का है !सृष्टा देवी अपने मकान की जर्जर हालत को लेकर कई सालो से परिवार सहित दर- दर ठोकरे खा रही है कोई शासन प्रशासन या उच्च अधिकारी उनकी समस्या का समाधान नहीं कर पा रहा !

आप इस कदर से अंदाजा लगा सकते है की विकास किस कदर से प्रगति की पर जा रहा है !सृष्टा देवी को कई बर्षो से पंचायत द्वारा बी पी एल श्रेणी मे रखा गया उनको न ही तो उज्जवल योजना के तहत और स्वच्छ योजना के तहत शौचालय का लाभ दिया गया !

सृष्टा देवी के परिवार मे एक वेटा, बहु उनके दो बच्चो सहित कुल पांच सदस्य है !जब इस संबंध मे उनके बेटे पंकज कुमार से पूछा गया तो उन्होंने बताया मकान की छत झड़कर नीचे गिर रही है और बारिश का पानी सारा अंदर आता है !जर्जर हालत जैसे मकान मे सोना पड़ता है जबकि मकान की सारी दीवारे टूट चुकी है दूसरी और डर यह भी सता रहा की कंही कमरे मे सोये हुए परिवार पर कंही छत्त टूट कर कंही गिर न जाए !

पंकज ने बताया की हमने कई बार विधायक रीता धीमान को बताया फिर भी उन्होंने हमारी एक भी सुनवाई नहीं की दूसरी और पूर्व विधायक मनोहर धीमान जब हमारे घर आये तो उन्होंने देखा और हमे झूठा आश्वासन देते हुए बताया की जल्द ही आपके मकान दुर्दशा ठीक की जाएगी परन्तु ऐसा संभव नहीं हो पाया !

अधिकारी के बोल

क्या कहते है ब्लॉक अधिकारी जब कर्म सिंह नरयाल से पूछा जाता तो उनका कहना आपका मामला पिछले साल से संज्ञान मे लाया गया है बताया की प्रदेश सरकार के पैसा न होने के कारण अभी तक हमारे पास ऐसा कोई बजट नहीं आया जिससे हम गरीब लोगो की हल कर सके !

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...