सूबेदार मेजर राकेश को नम आंखों से विदाई, बीएसएफ जवानों ने दी सलामी

--Advertisement--

Image

परागपुर – आशीष कुमार

हिमाचल प्रदेश के जिला काँगड़ा के प्राचीन धरोहर परागपुर के गांव रोड़ी-कोड़ी के नागालैंड (कैफरी) में तैनात सूबेदार मेजर राकेश पाल सिंह (57) यूनिट 41 आसाम रायफल का पार्थिव शरीर गुरुवार को उनके पैतृक गांव पहुंचा, जहां राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।

जवान की हार्ट अटैक से मौत के बाद गुरुवार को उनका पार्थिव शरीर सेना की टुकड़ी के साथ पैतृक गांव रोड़ी-कोड़ी पहुंचा। नम आंखों से सैकड़ों ग्रामीणों की मौजूदगी में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया।

गत सोमवार को दिल का दौरा पडऩे से उनकी मौत हो गई थी। वहीं बीएसएफ की एक टुकड़ी ने जवान को सलामी दी। इस मौके पर उनके बेटे अभिषेक ने अपने पिता को मुखाग्नि दी और उनकी दोनों बेटियां भी अंतिम संस्कार में शामिल हुई थीं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...