सूखे खैर कटान की आड़ में हरे पेड़ों पर चली कुल्हाड़ी, 72 मौच्छे बरामद

--Advertisement--

एक ठेकेदार अपना काम खत्म करके चला गया है। लेकिन दूसरा ठेकेदार ने सूखे खैर कटान की आड़ में हरे खैर के पेड़ों पर कुल्हाड़ी चला डाली।

ऊना, 29 मार्च – अमित शर्मा

उपमंडल बंगाणा की ग्राम पंचायत सुगडिय़ाल के गांव चराडा में वन विभाग ने खैरों के करीब 72 मौच्छे बरामद किए हैं। वन विभाग की शिकायत पर पुलिस ने मौच्छे कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

बता दें कि चालू वर्ष में चराडा में मलकियत भूमि से सूखे खैर कटान की परमिशन ली गई। गांव में दो ठेकेदार काम कर रहे थे। एक ठेकेदार अपना काम खत्म करके चला गया है। लेकिन दूसरा ठेकेदार ने सूखे खैर कटान की आड़ में हरे खैर के पेड़ों पर कुल्हाड़ी चला डाली।

ठेकेदार ने हरे और सूखे खैर के करीब 72 बड़े स्तर के मौच्छे एक मकान के पीछे छिपा दिए। गुप्त सूचना पर फॉरेस्ट विभाग ने कार्रवाई करते हुए उक्त 72 के करीब खैर के मौच्छो को कब्जे में लिया।

जिला ऊना पर्यवेक्षक अधिकारी सुशील राणा ने कहा कि चराडा में खैर के 72 मौच्छे विभाग ने पकड़कर कब्जे में लिए है। जांच के बाद यह पता चलेगा कि किस ठेकेदार ओर कहा से यह खैर के पेड़ काटे गए है।

बंगाणा फारेस्ट के रेंज ऑफिसर को इस मामले की गहनता से जांच के आदेश दिए है। उन्होंने कहा कि मामले की शिकायत पुलिस को दी गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ज्वाली में भीषण सड़क हादसा, बाइक की ट्रक के साथ टक्कर, एक युवक की मौत, एक घायल

हिमखबर डेस्क पुलिस थाना ज्वाली के अंतर्गत ज्वाली - कुठेड़...

राहुल गांधी के दौरे से पहले कांगड़ा में सख्ती, पैराग्लाइडिंग और ड्रोन उड़ान पर रोक

हिमखबर डेस्क जिला दंडाधिकारी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने भारतीय नागरिक...

नीट परीक्षा केंद्रों पर पुख्ता इंतजाम, अभ्यर्थियों के लिए विशेष बस सेवा

नीट के परीक्षा केंद्रों पर किए जाएंगे आवश्यक प्रबंध,...

आईपीएल मैचों के दृष्टिगत ड्रोन इंट्रूजन एयरस्पेस थ्रेट पर दूसरी माॅक ड्रिल आयोजित

धर्मशाला, 29 अप्रैल - हिमखबर डेस्क धर्मशाला में मई 2026...