सुनेहा पठानियां भारतीय सेना में बनीं लेफ्टिनेंट

--Advertisement--

Image

पालमपुर- बर्फू

61 मील (मलां) की सुनेहा पठानिया ने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट कमीशन पास कर माता पिता, गांव और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। सुनेहा की बारहवीं तक की शिक्षा सेक्रेड हार्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल सिद्धपुर से हुई है। बारहवीं के बाद इनका चयन वर्ष 2017 में सेना बल मेडिकल कॉलेज पुणे के लिए हुआ। स्नातक के बाद बतौर लेफ्टिनेंट सेना में कमीशन पास किया। सुनेहा अब नॉर्दर्न कमांड अस्पताल उधमपुर में सेवाएं देंगी।

सुनेहा के पिता नागेश्वर पठानिया शिक्षा विभाग में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सुलह में बतौर प्रिंसिपल कार्यरत हैं। माता सोनी पठानिया निजी विद्यालय में अध्यापिका हैं। सुनेहा का छोटा भाई नक्षत्र पठानिया भी नेशनल डिफेंस अकादमी खड़गवासला पुणे से एयरफोर्स फ्लाइंग की शिक्षा ले रहा है। सुनेहा के दादा राजिंद्र पठानिया व नाना राजिंदर राणा भी सेना में बतौर ऑनरेरी कैप्टन सेवाएं दे चुके हैं।

सुनेहा पठानिया ने अपनी सफलता का श्रेय अपने गुरुजनों, दादा-दादी, नाना-नानी, माता-पिता, सगे संबंधियों व माता पिता के सहयोगियों को दिया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...

कुक हेल्पर और स्टीवर्ड के पदों पर भर्ती, 24 सितंबर को कैंपस इंटरव्यू

कुक हेल्पर और स्टीवर्ड के पदों के लिए 24...

सुख आश्रय योजना के 41 लाभार्थियों को 3-3 लाख की मदद, अब अपने घर का सपना होगा पूरा

हिमाचल की सुख आश्रय योजना के तहत 41 लाभार्थियों...