सुनार की दुकान में हुई डकैती, दोनों तरफ से चली गोलियां, वारदात में एक घायल

--Advertisement--

Image

 कीर्तिपुर साहिब- सुभाष चंदेल

हिमाचल सीमा से सटे कस्बा पंजाब के कीरतपुर साहिब में एक सुनार की दुकान में डकैती का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार पूजा ज्वैलर्स के नाम से कीरतपुर में सुनार की दुकान करने वाले राजिंदर सोनी का बेटा अंकित सोनी जब अपनी दुकान बन्द करके घर पहुंचा, तो देखा कि 3 नकाबपोश लोगो ने देसी कट्टे के दम पर घर के सदस्यों को बंधक बना रखा है और नकदी व सोने की तलाश कर रहे है।

तभी अंकित सोनी ने हिम्मत दिखाते हुए अपनी पिस्तौल से फायर कर दी, जानकारी के मुताबिक ये फैरिंग दोनों तरफ से हुयी लेकिन मौके का फायदा उठा कर सभी चोर तो भाग गए लेकिन चोरों द्वारा की गयी फायरिंग में अंकित सोनी घायल हो गया, जिसे पीजीआई रैफर कर दिया गया है।

सुचना के मुताबिक चोर 5 किलो सोना तथा 10 लाख रु नकदी लूटकर भाग गये है | घटना की सूचना मिलते ही कीरतपुर पुलिस भी मौके पर पहुंची और अगली कार्रवाई अमल में लाई गई।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...