सुक्खू सरकार में पहली भर्ती, 10 करूणामूलकों को PWD में मिलेगी नौकरी, अधिसूचना जारी

--Advertisement--

Image

शिमला – नितिश पठानियां

प्रदेश सरकार के सत्ता संभालने के बाद पहली भर्ती प्रक्रिया को हरी झंडी मिल गई है। यह भर्ती लोक निर्माण विभाग में होगी। करूणामूलक आश्रितों के दस पद भरने को लेकर विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है।

लोक निर्माण विभाग ने करूणामूलक आश्रितों के पद भरने का फैसला किया है। तृतीय श्रेणी में पांच फीसदी कोटे के साथ यह पद भरे जा रहे हैं। जेओए (आईटी) के दस आवेदकों की तैनाती होनी है और इसके लिए विभाग आगामी एक महीने में टाइपिंग टेस्ट लेगा।

खास बात यह है कि टाइपिंग टेस्ट पास करने के लिए तीन अवसर मिलेंगे। इनमें 12 महीने का वक्त आवेदकों को दिया गया है। लोक निर्माण विभाग ने टाइपिंग टेस्ट के लिए कमेटी का गठन किया गया है। करूणामूलक आधार पर जिन आवेदकों को टेस्ट में हिस्सा लेना है उन्हें अंग्रेजी में 30 और हिंदी में 25 शब्द एक मिनट में टाइप करने होंगे।

टाइपिंग टेस्ट राज्य मुख्यालय या जिला मुख्यालय के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में आयोजित होंगे। टाइपिंग टेस्ट के लिए तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया जाएगा।

इसमें एक सदस्य आईटीआई के मुखिया होंगे, जबकि लोक निर्माण विभाग के एक क्लास वन ऑफिसर इस कमेटी में शामिल रहेगा। कमेटी को विभाग के तय समय के अनुसार टाइपिंग टेस्ट पूरा करना होगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...