सुक्खू सरकार ने बदले चार HAS अधिकारी,आशीष शर्मा बने पालमपुर MC के आयुक्त

--Advertisement--

Image

शिमला – नितिश पठानियां

सूबे की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार ने चार एचएएस अधिकारियों के तबादले किए। इस सम्बंध में जारी अधिसूचना के मुताबिक कांगड़ा जिला के धीरा के एसडीएम डॉक्टर आशीष शर्मा को पालमपुर नगर निगम का आयुक्त बनाया गया है। इस पद का अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे डॉक्टर अमित गुलेरिया को भारमुक्त कर दिया गया है।

नियुक्ति का इंतज़ार कर रहे एचएएस अधिकारी जीवन सिंह को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग में संयुक्त सचिव लगाया गया है। बैजनाथ के एसडीएम सलीम अज़म लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज नेर चौक के संयुक्त निदेशक होंगे।

वहीं इस पद पर तैनात देवी चंद को बैजनाथ का एसडीएम नियुक्त किया गया है। जयसिंहपुर के एसडीएम संजीव ठाकुर को धीरा के एसडीएम का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है।

एक अन्य अधिसूचना के मुताबिक शहरी विकास के अतिरिक्त सचिव एचएएस अधिकारी विनय कुमार के पास वित्त विभाग का अतिरिक्त कार्यभार रहेगा। विनय कुमार 2005 बैच के एचएएस अधिकारी हैं।

इसी तरह मंडी की एसडीएम व 2019 बैच की आईएएस अधिकारी रितिका के पास कोटली के एसडीएम का अतिरिक्त कार्यभार रहेगा।

इसके अलावा शिक्षा व आईटी के संयुक्त सचिव एचएएस अधिकारी सुनील वर्मा को हिमाचल प्रदेश कंज्यूमर डिस्प्यूट्स रिड्रेसल कमीशन के रजिस्ट्रार का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ब्रेकिंग: मनाली में CBI की बड़ी कार्रवाई, सेना का असिस्टेंट गैरिसन इंजीनियर ₹93 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा...

भाजपा के झूठे प्रचार का मुंहतोड़ जवाब देगी कांग्रेस, 2027 में और कम हो जाएंगे BJP विधायक

हिमखबर डेस्क एक दिवसीय दिल्ली दौरे से हिमाचल लौटे प्रदेश...

बरोटीवाला में शराब की 530 पेटियाें से लदा ट्रक पकड़ा, नहीं मिला परमिट…चालक हिरासत में

बद्दी - रजनीश ठाकुर औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला में शराब माफिया...