सुंदरनगर : युवती को थप्पड़ मारने वाला HRTC परिचालक सस्पेंड

--Advertisement--

Image

सुंदरनगर, 30 दिसंबर – डोली चौहान 

लड़की को थप्पड़ मारने वाले एचआरटीसी के परिचालक पर गाज गिर गई है। सुंदरनगर डिपो के परिचालक को सस्पेंड कर दिया गया है। 24 घंटे के भीतर निगम ने यह कार्रवाई अमल में लाई है।

डीडीएम उत्तम सिंह ने कहा कि इस मामले में परिचालक के खिलाफ विभागीय कार्रवाई अमल में लाते हुए प्रारंभिक पहलुओं को मद्देनजर रखते हुए उसे सस्पेंड कर दिया गया है।

बता दें कि हरिद्वार से मनाली रूट पर चलने वाली सुंदरनगर डिपो की बस में सवार लड़की ने जब कुल्लू बस अड्डे में परिचालक से 5 रुपये की बकाया राशि मांगी तो परिचालक ने तैश में आकर लड़की को थप्पड़ मार दिया।

यह सारी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया। मामले का पता चलते ही 24 घंटे के भीतर परिचालक को सस्पेंड कर दिया गया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

काँगड़ा में दर्दनाक हादसा, मशीन में हाथ फंसने से पेपर मिल कर्मचारी की मौत, मचा हड़कंप

हिमखबर डेस्क संसारपुर टैरेस औद्योगिक क्षेत्र स्थित जसर पेपर मिल...

मंत्री के दौरे से पहले खुली PWD की नींद: गड्ढों को मिट्टी और पत्थरों से भरा, जनता में भारी रोष

हिमखबर डेस्क सोलन-सुबाथु मार्ग पर एक बार फिर लोक निर्माण...

हिमाचल के खिलाडिय़ों को सम्मान, शिक्षा मंत्री ने पोर्टमोर में नवाजे 125 पदक विजेता

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार खेलों के विकास, खिलाडिय़ों को बेहतर...