सीमैंट विवाद : 40 ट्रक ऑप्रेटर्ज ने दाड़लाघाट थाना में दीं गिरफ्तारियां

--Advertisement--

Image

अदानी समूह और ट्रक ऑप्रेटर्ज के बीच सीमैंट ढुलाई मालभाड़े पर उपजा विवाद बुधवार को 49वें दिन उग्र हो गया। दाड़लाघाट ट्रक ऑप्रेटर्ज की कोर कमेटी व संघर्ष समिति के लगभग 40 लोगों ने दाड़लाघाट थाना में अपनी गिरफ्तारियां दीं।

बिलासपुर – सुभाष चंदेल

अदानी समूह और ट्रक ऑप्रेटर्ज के बीच सीमैंट ढुलाई मालभाड़े पर उपजा विवाद बुधवार को 49वें दिन उग्र हो गया। दाड़लाघाट ट्रक ऑप्रेटर्ज की कोर कमेटी व संघर्ष समिति के लगभग 40 लोगों ने दाड़लाघाट थाना में अपनी गिरफ्तारियां दीं।

इससे पहले सभी सभाओं के ट्रक ऑप्रेटर्ज ने अंबुजा गेट के पास एकत्रित होकर धरना-प्रदर्शन किया व रैली निकाली। उसके बाद ट्रक ऑप्रेटर्ज की कोर कमेटी व संघर्ष समिति के लोगों ने अपनी गिरफ्तारियां दीं। इस बीच एनएच 205 पर काफी देर तक जाम लगा रहा।

ट्रक ऑप्रेटर्ज नेताओं ने कहा कि अब सही मायने में आंदोलन को सही दिशा देंगे जिसकी शुरूआत कर दी है। उन्होंने कहा कि 100 दिन तक ट्रक ऑप्रेटरों ने यह योजना बना ली है कि हर रोज ट्रक ऑप्रेटर अपनी गिरफ्तारियां देकर हिमाचल की सभी जेलों को भर देंगे ताकि प्रदेश सरकार ट्रक ऑप्रेटर्ज के दर्द को समझे।

इन्होंने दी गिरफ्तारियां

दाड़लाघाट ट्रक ऑप्रेटर्ज की कोर कमेटी व संघर्ष समिति की ओर से रामकृष्ण शर्मा, बालक राम शर्मा, ओम प्रकाश, देवराज, जयदेव ठाकुर, धर्मदेव ठाकुर, नरेश शर्मा, मदन शर्मा, श्याम सिंह चौधरी, हेमराज, गीताराम, नरेश कुमार, विजय ठाकुर, मदनलाल गौतम, पवन ठाकुर, चंद्रमणि, प्रदीप ठाकुर, अमित शर्मा, अश्वनी कुमार, सागर शर्मा, जयदेव ठाकुर, रमेश गौतम, विजय कुमार, धर्मेंद्र कुमार, भागीरथ ठाकुर, लेख राज ठाकुर, संजय कुमार, पुष्पेंद्र, हंसराज, वसंतसिंह, तुलसीराम, श्यामलाल, कृष्ण चन्द, कमल ठाकुर, यशपाल, जितेन्द्र, खेमराज ठाकुर, अनुप शर्मा, अमरचन्द गजपती, दिनेश शर्मा व संजय शर्मा ने गिरफ्तारियां दीं।

आवश्यकता पड़ी तो कंपनी के खिलाफ कार्रवाई होगी : उद्योग मंत्री

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि सरकार सीमैंट विवाद को बातचीत के जरिए सुलझाने की पक्षधर है। इसके बावजूद यदि आवश्यकता पड़ी तो सरकार कंपनी के खिलाफ कार्रवाई करेगी। उन्होंने कहा कि सरकार स्थानीय लोगों और ट्रक ऑप्रेटर्ज के हितों की अनदेखी नहीं होने देगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...