--Advertisement--

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि पूर्व सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि पूर्व की भाजपा सरकार के कार्यकाल में सरकारी धन की फिजूलखर्ची हुई।

----Advertisement----

चम्बा – भूषण गुरुंग

लोक सभा चुनाव को लेकर सरगर्मी अब और भी तेज होने लग पड़ी है। हालंकि इन चुनावों को लेकर भाजपा आगे भले ही दिख रही हो पर वन्ही कांग्रेस पार्टी के आलाकमान हस्तियों ने भी जबरदस्त हल्ला बोल दिया है।

बताते चले आज मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का चॉपर गुरुवार सुबह जनजातीय क्षेत्र भरमौर स्थित हेलीपैड पर पहुंचा।जहां मुख्यमंत्री का लोगो ने जमकर स्वागत किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सर्व प्रथम चौरासी भरमौर में स्तिथ सबसे प्राचीन शिव मंदिर में माथा टेका और भगवान का आशीर्वाद लिया।

मुख्यमंत्री के बोल

करीब दो घंटे तक चली इस रैली में मुख्यमंत्री ने विपक्ष में बैठी भाजपा सरकार को जमकर कोसा और विक्रमादित्य के पक्ष में वोट भी मांगे। मुख्यमंत्री ने अपने सम्बोधन में कहा कि मंडी संसदीय सीट से भाजपा की प्रत्याशी कंगना रणौत ने बॉलीवुड में भले ही हिमाचल का नाम ऊंचा किया है लेकिन राजनीति में पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के निर्देशों पर तो फेल हो जाएंगी। उन्होंने कहा कि कंगना केवल पूर्व मुख्यमंत्री के ईशारों पर भाषण व बातें कर रही हैं।

उन्होंने पूर्व सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि पूर्व की भाजपा सरकार के कार्यकाल में सरकारी धन की फिजूलखर्ची हुई। कांग्रेस ने सत्ता में आते ही उन सभी फिजूल खर्चों को बंद करवा दिया। इससे सरकार का राजस्व बढ़ा। डेढ़ साल के कार्यकाल में सरकार ने आम जनता के हित में फैसले लिए हैं।

विक्रमादित्य सिंह के बोल

पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का जनजातीय क्षेत्र से विशेष लगाव रहा है। इस परंपरा को वह आगे बढ़ाते रहेंगे और लोगों के सुख-दुख में शामिल रहेंगे व उन्हें छोड़कर कहीं भी नहीं जाएंगे।उन्होंने कहा कि मंडी को भी भविष्य में स्मार्ट सिटी बनाने का काम प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। इसके अलावा सांसद बनने के बाद होली-उतराला सड़क का निर्माण किया जाएगा।

वहीं लोक निर्माण मंत्री एवम मंडी संसदीय क्षेत्र से प्रत्याशी विक्रमादित्य ने भरमौर की जनता को विश्वास दिलाते हुए कहा कि सर्वप्रथम उतराला से बनने वाली सड़क के साथ सुरंग का निर्माण किया जाएगा जिसके लिए मुख्यमंत्री ने होने वाले खर्चों के प्रावधान के साथ जल्द से काम शुरू हो टेंडर भी लगा दिए है।

ये रहे उपस्थित

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के साथ मंडी लोक सभा से प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह के इलावा,विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, के इलावा और भी कई गणमान्य व्यक्ति माजूद थे।

--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here