सीएम मनोहर लाल सहित पूरे हरियाणा मंत्रिमंडल ने दिया सामूहिक इस्तीफा, टूटा भाजपा-जजपा का गठबंधन

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

हरियाणा में बीजेपी जेजेपी गठबंधन टूटने की कगार पर है। खबर है कि हरियाणा मंत्रिमंडल आज सामूहिक इस्तीफा दे दिया है। इसके बाद नए सिरे से हरियाणा में सरकार का गठन किया जाएगा।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल निर्दलीय विधायकों के साथ मिलकर नई सरकार बनाएंगे। हरियाणा राजभवन के अंदर बने कॉन्फ्रेंस रूम में शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी की गई है। सूत्रों के मुताबिक केंद्र की ओर से तरुण चुघ और अर्जुन मुंडा को ऑब्जर्वर बनाया गया है। ये दोनों चंडीगढ़ पहुंच चुके हैं।

मंगलवार को ही भाजपा विधायक दल की बैठक भी हो सकती है। फिलहाल, अगले मुख्यमंत्री को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है, लेकिन अटकलें हैं कि गैर जाट बिरादरी से ताल्लुक रखने वाले नायब सिंह सैनी को मुख्यमंत्री की कमान सौंपी जा सकती है। वहीं, निवर्तमान मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर करनाल से चुनाव लड़ सकते हैं।

चर्चाओं के मुताबिक केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा व त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब सहित केंद्रीय भाजपा नेता निगरानी को लेकर राज्य में डेरा डाल चुके हैं। फिलहाल पार्टी के वरिष्ठ नेता चुप्पी साधे हुए हैं।

माना जा रहा है कि लोकसभा चुनाव के लिए राज्य में सीट बंटवारे को लेकर उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की पार्टी जेजेपी के बीच संबंधों में खटास आ गई है। 2019 में भाजपा ने राज्य की तमाम 10 सीटों पर जीत दर्ज की थी।

हरियाणा की मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल नवंबर 2024 में समाप्त होने वाला है, लिहाजा इस साल के आखिर में चुनाव भी होने हैं। विधानसभा में 90 सीटें हैं। 2019 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 40 सीटें जीत कर सरकार बनाई थी। जेजेपी गठबंधन से सरकार बनी थी। जेजेपी को 10 सीटें मिली थी, जबकि कांग्रेस का आंकड़ा 31 का था। इसमें 9 विधायक निर्दलीय है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...