सीएम जयराम बोले- 50 हजार करोड़ रुपये का ऋण छोड़ गई कांग्रेस, इसलिए लेना पड़ा लोन

--Advertisement--

Image

बिलासपुर- सुभाष चंदेल

सदर विधानसभा क्षेत्र के तहत कंदरौर में 24 परियोजनाओं के शिलान्यास और उद्घाटन करने पहुंचे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर विपक्ष पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि कांग्रेसी कहते हैं कि जयराम सरकार ने सबसे ज्यादा ऋण लिया। आप हमारे लिए 50 हजार करोड़ का ऋण छोड़कर गए, इसलिए लोन लेना पड़ा। जब कांग्रेस ने लोन लिया था, तब कोरोना भी नहीं था।

कांग्रेस बताए कि 50 साल प्रदेश में राज करने के बाद उन्होंने लोगों के लिए क्या किया? 50 साल में प्रदेश में मात्र दो ऑक्सीजन प्लांट थे। आपदा आई तो अधिकारियों से पूछा गया कि कितने वेंटिलेटर और ऑक्सीजन प्लांट हैं तो अफसरों को भी इसका आंकड़ा पता नहीं था। कहा कि उस समय दो ऑक्सीजन प्लांट और 20 वेंटिलेटर थे। अब 900 वेंटिलेटर और 41 ऑक्सीजन प्लांट हैं। चार वर्षों के कार्यकाल में कठिन परीक्षाओं के दौर आए।

हर परिस्थिति से लड़ते हुए हमने प्रदेश की जनता को संभाला है। विकास की गति भी नहीं रुकने दी। कहा कि चार साल पहले तक प्रदेश में टोपी की राजनीति होती थी। सभी कहते थे कि लाल टोपी भाजपा की है और हरी टोपी कांग्रेस की। जब हम सत्ता में आए तो हमने टोपी की राजनीती को खत्म कर दिया।

पांच साल में एक बार हिमाचल नहीं आते थे पीएम

सीएम ने कहा कि हिमाचल पीएम मोदी के दिल के करीब है। पहले पांच साल के कार्यकाल में एक बार भी हिमाचल नहीं आए, लेकिन अब चार साल के कार्यकाल में पांच बार हिमाचल आ चुके हैं। उन्होंने पीएम से बात की है और वे जून में एम्स के लोकार्पण के लिए आएंगे।

खुद की पार्टी को लूटने वाले पूछते हैं कि जयराम ने क्या किया

सीएम ने कहा कि कोरोना काल में कांग्रेस के लोगों ने मास्क, सैनिटाइजर और पीपीई किट बांटने का 12 करोड़ का बिल हाईकमान को भेज दिया। कहा कि हमने यह लोगों को वितरित किया है, यह बिल हमारे खाते में डालो। किया कुछ नहीं और खुद की ही पार्टी को लूट लिया। अगर सत्ता में होते तो पता नहीं यह क्या करते और कांग्रेस के लोग हमसे पूछते हैं कि जयराम ने क्या किया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...