सीएम जयराम की स्वास्थ्य जांच रिपोर्ट सामान्य, ट्वीट कर जताया लोगों का आभार

--Advertisement--

Image

शिमला-जसपाल ठाकुर

हिमाचल प्रदेश सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए भर्ती हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की स्वास्थ्य संबंधी सभी रिपोर्ट सामान्य हैं और वे संस्थान के वरिष्ठ चिकित्सकों की निगरानी में हैं।

वहीं मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने ट्वीट किया है। उन्होंने कहा है कि स्वास्थ्य कारणों के चलते मैं एम्स दिल्ली में डॉक्टरों की देखरेख में हूं। अब स्वस्थ महसूस कर रहा हूं व चिंता की कोई बात नहीं हैं।

आपके मंगल संदेश मिल रहे हैं, आप सभी का आभार। आपकी शुभकामनाओं और देवी-देवताओं के आशीर्वाद से जल्द स्वस्थ होकर आपकी और प्रदेश की सेवा में जुट जाऊंगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...