सीएम को उपमुख्य सचेतक ने दिया कचनार का उपहार

--Advertisement--

शाहपुर – नितिश पठानियां 

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानियां ने शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खु को कचनार भेंट कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानियां ने कहा कि वर्तमान सरकार प्राकृतिक खेती तथा औषधीय खेती को बढ़ावा देने के लिए कृतसंकल्प है।

उन्होंने कहा कि किसानों को प्राकृतिक खेती के लिए प्रेरित करने के लिए कारगर कदम उठाए जा रहे हैं ताकि किसानों की आमदनी को बढ़ाया जा सके।

उन्होंने कहा कि प्राकृतिक कृषि उत्पादों की काफी डिमांड है इसी को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने देश में प्राकृतिक खेती से उत्पादित गेहूं और मक्की के लिए सबसे अधिक समर्थन मूल्य प्रदान कर एक मिसाल कायम की है।

उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती के माध्यम से उगाई गई मक्की से तैयार हिमभोग-हिम मक्की आटे की खरीद की शुरूआत और प्राकृतिक खेती करने वाले प्रत्येक परिवार से 20 क्विंटल तक अनाज खरीदने की गारंटी ने किसानों की आय में उल्लेखनीय वृद्धि की है।

उन्होंने कहा कि सरकार ने 1,506 किसानों से 398 मीट्रिक टन मक्की खरीद कर और उनके खातों में सीधे 1.20 करोड़ रुपये हस्तांतरित कर लाभान्वित किया है।

इसके साथ ही जैविक खाद और वर्मी-कम्पोस्ट खरीदने की योजना को भी शुरू कर दिया है, जिससे छोटे किसानों और पशुपालकों को लाभ मिला है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...