सीएम के पॉजिटिव आने के बाद शीतकालीन सत्र स्थगित, आभार रैली भी रद्द

--Advertisement--

Image

शिमला, 19 दिसंबर – नितिश पठानियां

हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के कोरोना पॉजिटिव होने के कारण 22 दिसंबर से होने वाले शीतकालीन सत्र को स्थगित कर दिया गया है।

21 दिसंबर को धर्मशाला के जोरावर मैदान में आभार रैली को भी स्थगित कर दिया है। इसके साथ ही महत्वपूर्ण बैठकों को भी फिलहाल कुछ समय के लिए स्थगित कर दिया है। मुख़्यमंत्री की सोमवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री से मिलने से पहले टैस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने कहा कि मुख़्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू कोरोना पॉजिटिव आए है। मुख्यमंत्री का सोमवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से शिष्टाचार भेंट का कार्यक्रम था, लेकिन उससे पहले हुए कोरोना टैस्ट में वह पॉजिटिव पाए गए है। मुख्यमंत्री में संक्रमण के कोई लक्षण नहीं हैं।

एहतियात के तौर पर उन्होंने खुद को क्वारंटाइन कर लिया है। उनके सभी प्रस्तावित कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए है। जिसके कारण 22 दिसंबर से होने वाले शीतकालीन सत्र व महत्वपूर्ण बैठकों को स्थगित कर दिया गया है। 22 से 24 दिसंबर को निर्धारित सत्र अब नए निर्धारित समय पर आयोजित किए जाएंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट: एयरोसिटी प्रभावितों को कितना मिलेगा मुआवजा? CM के समक्ष पहुंचा मामला

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा जिला में गगल एयरपोर्ट के समीप प्रस्तावित...

लोकतंत्र की अनूठी मिसाल, सर्वसम्मति से निर्विरोध चुनी गई एक और पंचायत

हिमखबर डेस्क  जिला सिरमौर में पंचायत चुनावों को लेकर भाईचारे...

हिमाचल में भाजपा ने उतारे जिला परिषद प्रत्याशी, किस वार्ड से किसे उतारा मैदान में? पूरी सूची

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं एवं स्थानीय शहरी...