सीएचसी रक्कड़ में 24 घण्टे की स्वास्थ्य सुविधा बहाल नहीं होने पर स्थानीय लोगों ने समाजसेवी देशबंधु के नेतृत्व में अस्पताल को जड़ा ताला

--Advertisement--

रक्कड़ तहसीलदार के माध्यम से 6 मई को मुख्यमंत्री को भेजा था ज्ञापन, 21 मई तक 24×7 स्वास्थ्य सुविधा बहाल करने के लिए किया था निवेदन

जसवां परागपुर, 23 मई 2023 – व्यूरो रिपोर्ट

जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सीएचसी रक्कड़ में 24 घण्टे स्वास्थ्य सुविधा शुरू नहीं होने पर स्थानीय लोगों ने समाजसेवी देशबंधु के नेतृत्व में सोमवार को हॉस्पिटल को ताला लगा दिया।

जानकारी के मुताबिक शाम करीब चार बजे के बाद रक्कड़ हॉस्पिटल में कोई भी डॉक्टर नहीं होता। जिसके चलते लोगों को स्वास्थ्य सुविधा हेतु अन्य दूरदराज क्षेत्रों का रूख करना पड़ रहा है।

बता दें कि इस बारे स्थानीय लोगों ने समाजसेवी देशबन्धु के नेतृत्व में रक्कड़ सीएचसी में 24 घण्टे की सुविधा बन्द होने पर 6 मई को तहसीलदार रक्कड़ के माध्यम से मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को ज्ञापन भी भेजा था।

जिसमें स्वास्थ्य विभाग औऱ सरकार से रक्कड़ सीएचसी में यथाशीघ्र 24 घण्टे स्वास्थ्य सुविधा 21 मई तक शुरू करने के लिए आग्रह किया था।

वहीं ज्ञापन के माध्यम से कहा गया था कि अगर 21 मई तक रक्कड़ अस्पताल में 24 घण्टे की स्वास्थ्य सुविधा पुनः शुरू नहीं हुई तो 22 मई को विवश होकर हॉस्पिटल को ताला लगा देंगे जिसका दायित्व स्वास्थ्य विभाग का होगा।

वहीं ताला लगाने के बाद अस्पताल के बाहर एक पोस्टर भी लगा दिया गया है जिसमें अस्पताल में तालाबंदी का कारण लिखा गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में टाइगर…पांवटा साहिब के खारा जंगल में चहलकदमी, CCTV कैमरा में कैद

हिमखबर डेस्क पांवटा साहिब के खारा वन क्षेत्र में वन...

मृतकों के खातों से निकलती रही पेंशन, चंबा में सब-पोस्टमास्टर के घर CBI की रेड

चम्बा - भूषण गुरुंग मृतकों के नाम पर सरकारी पेंशन...

धर्मशाला से सुधांशू त्रिवेदी का बड़ा हमला, विपक्ष में बैठने के लायक भी नहीं कांग्रेस की स्थिति

हिमखबर डेस्क भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद...

कांगड़ा में आपदा प्रबंधन तंत्र की बड़ी परीक्षा, 14 उपमंडलों में हुई मेगा मॉक ड्रिल

राज्य स्तरीय मेगा माॅक एक्सरसाइज का सफल आयोजन, उपायुक्त...