सीएचसी ज्वाली में 200 लोगों ने लगवाई कोविड-19 वैक्सीन

--Advertisement--

Image

ज्वाली, माध्वी पंडित :

उपमंडल ज्वाली के अन्तर्गत सिविल अस्पताल जवाली में सरकार के निर्देशो अनुसार कोरोना महामारी की दूसरी लहर चलने के चलते सरकार द्वारा हर व्यक्ति के वचाव के लिए हर संभव प्रयास करते हुए कोविड 19 के बचाव के लिए चल रहे कोरोना वैक्सीनेशन अभियान के तहत इस कड़ी को आगे बढ़ाते हुए गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा यहां पर कोरोना वैक्सीन कैंप का आयोजन किया गया।

जिसमें सिविल अस्पताल ज्वाली में सीनीयर सिटीजन व 45वर्ष से अधिक आयु के लोगों को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज तथा कुछ सीनीयर सिटीजन को दूसरी डोज देने की प्रक्रिया भी विभिन्न विभिन्न चरणों में स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाई जा रही है। जिसमें 200 सिनियर सिटीजन व 45 वर्ष से अधिक आयु वाले लोगों को वैक्सीन की पहली डोज दी गई। ।

इसके उपरांत उन्हें कुछ समय के लिए ओवजरवैशन रूम में बैठाया गया। इसके उपरांत उन्होंने बताया कि उन्हें इस कोरोना वैक्सीन की डोज लेने में किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं हुई तथा अच्छा महसूस किया गया है। बता दें कि इस कैंप में सीनीयर सिटीजन ने खूब बढ़ चढ़ कर वैक्सीनेशन करवाने में हिस्सेदारी निभाई।

वहीं स्वास्थ्य विभाग की तरफ से कोरोना वैक्सीनेशन करने हेतु ड्यूटी पर तैनात एसएमओ डॉ अमन दुवे ने बताया कि कोविड 19 की दूसरी लहर चलने के चलते पूरे प्रदेश में संक्रमितों की संख्या में इजाफा हो रहा है । तथा इस महामारी को जड़ से खत्म करने के लिए लोगों से अपील करते हैं कि सभी लोग कोरोना वैक्सीन की डोज जरूर लें कोई भी व्यक्ति छूटे नहीं हर व्यक्ति का कर्तव्य वनता है कि वह अपने परिवार व सभी लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित करें जिससे इस महामारी को जड़ से खत्म करने में सफल हो।

उन्होंने कहा कि डरे नहीं कोरोना वैक्सीन लगवाने में किसी भी प्रकार की कोई भी दिक्कत नहीं है। उन्होंने कहा कि मास्क सही ढंग से पहने हाथों को बार बार साबुन से धोएं तथा हाथो को सेनेटाइज करें । सोशल डिस्टेंसिगं का पालन करें।

इस कैंप के आयोजन में डॉ अमन दुवे, डॉ शुभम, हैल्थ सुपरवाइजर वीना शर्मा, उर्मिला देवी, रजनीश, आशा वर्कर शांति आदि का सहयोग रहा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...