सिहुंता-चुवाड़ी सडक़ पर चलाई जाए अतिरिक्त बस

--Advertisement--

डिग्री कालेज चुवाड़ी के छात्रों ने मांग को लेकर अड्डा इंचार्ज के माध्यम से क्षेत्रीय प्रबंधक को भेजा ज्ञापन

सिहुंता – अनिल संबियाल

डिग्री कालेज चुवाड़ी के छात्रों ने सिहुंता-चुवाड़ी मार्ग पर परिवहन निगम की अतिरिक्त बस सेवा की मांग को लेकर अड्डा इंचार्ज के माध्यम से क्षेत्रीय प्रबंधक चंबा को ज्ञापन प्रेषित किया है।

छात्रों का कहना है कि अगर एक सप्ताह के भीतर बस सेवा आरंभ न की गई तो चुवाड़ी बस अड्डा पर चक्का जाम करेंगें, जिसकी सारी जिम्मेदारी उपमंडलीय प्रशासन व परिवहन निगम प्रबंधन की होगी।

परिवहन निगम के प्रबंधक को भेजे ज्ञापन में छात्रों का कहना है कि चुवाड़ी से समोट के बीच से करीब रोजाना तीन सौ के करीब छात्र डिग्री कालेज चुवाड़ी में पढ़ाई के लिए आते हैं।

मगर इस रूट पर परिवहन निगम की एक ही बस सेवा होने से छात्रों को आवाजाही में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। कई मर्तबा बस छूट जाने के कारण निजी वाहनों में भी सफर करना पड़ता है।

उन्होंने बताया कि कोरोना काल से पहले जोत-समोट रूट पर परिवहन निगम की बस सेवा उपलब्ध थी। इससे आवाजाही में कोई मुश्किल पेश नहीं आती थी। कोरोना काल के दौरान बस सेवा को बंद कर दिया गया, जोकि दोबारा बहाल नहीं हो पाई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...