सिविल अस्पताल जवाली में हुए 130 थ्रोट सैंपल व 26 रैपिड टेस्ट, तीन की रिपोर्ट पॉजिटिव।

--Advertisement--

Image

जवाली, माधवी पंडित

सिविल अस्पताल जवाली में थ्रोट सैंपल व रैपिड टेस्ट की लगातार रफ्तार बढ़ती जा रही है। सोमवार को सिविल अस्पताल जवाली में थ्रोट सैंपल व रैपिड टेस्ट हुए। डॉ आशुतोष, डॉ मनीष धीमान, डॉ पूजा, दन्त तकनीशियन सुनील धीमान, लैब तकनीशियन शालिनी, रंजू, दलजीत की टीम द्वारा 130 लोगों के थ्रोट सैंपल लिए गए, वहीं फार्मासिस्ट भारत भूषण, कृष्णा व मनीषा द्वारा 26 लोगों के रैपिड टेस्ट किए गए।

रैपिड टेस्ट में तीन की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। सैंपल लेने से पहले चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी देव राज, पिंकू व रजनी द्वारा अस्पताल परिसर को सेनेटाइज किया गया, तदोपरांत थ्रोट सैंपल देने आए लोगों को सामाजिक दूरी का पालन करवाते हुए दूर-दूर बैठाया गया तथा मास्क लगाने की हिदायत दी गई।

बीएमओ जवाली डॉ रंजन मेहता ने बताया कि सिविल अस्पताल जवाली में सोमवार को 130 लोगों के थ्रोट सैंपल लिए गए हैं जिनको टेस्ट के लिए टांडा भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि मंगलवार शाम तक इनकी रिपोर्ट आ जाएगी।

वहीं 26 रैपिड टेस्ट किए गए जिसमें तीन की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने कहा कि लोग भीड़भाड़ वाले स्थानों पर न जाएं तथा मास्क व सेनेटाइज का प्रयोग करें। सामाजिक दूरी बनाए रखें।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...